{"_id":"5b32885f4f1c1b2b428b6e5b","slug":"three-buffaloes-taken-forcibly-by-threatening-to-shoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारने की धमकी देकर चोर जबरन ले गए तीन भैंसें, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली मारने की धमकी देकर चोर जबरन ले गए तीन भैंसें, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
Buffalo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती रात चोरों ने उगाला गांव के खारे कुएं के पास बाड़े में बंधी तीन भैंसों को जबरन खोल ले गए। घटना सोमवार रात 2 बजे की है। चोरों ने तीनों भैंसों को बारी-बारी से खोला, उसके बाद एक गाड़ी में लाद कर ले गए। इस दौरान पशु मालिक जाग गया तो चोरों ने उसे गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव उगाला में कुछ चोर भैंसों को चुराने पहुंचे। चोरों ने कृष्ण चौहान के बाड़े में बंधी तीन भैंसों को खोलकर गाड़ी में लाद लिया। इसी दौरान कृष्ण चौहान की आंख खुल गई। वह दूसरे दरवाजे से बाहर आया तो देखा कि गाड़ी में कुछ लोग बैठे हैं। गाड़ी स्टार्ट है और उसमें उसकी तीन भैंसें लदी हैं। इससे पहले कि वह कुछ कर पाता गाड़ी में सवार लोगों ने उसे गोली मारने की धमकी देते हुए भैंसों को लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
कृष्ण ने अपने भाई-भतीजों को उठाकर घटना के बारे में बताया, लेकिन तब तक चोर फरार हो चुके थे। उन्होंने चोरी गई भैंसों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन