फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three boys of village killed in punjab roadways bus accident at abohar on holi festival day

मातम में बदली होली की खुशियां, हादसे में 3 युवकों की मौत, सदमे में नानी मरी

Tue, 14 Mar 2017 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Tue, 14 Mar 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
three boys of village killed in punjab roadways bus accident at abohar on holi festival day
पंजाब रोडवेज की बस का एक्सीडेंट
होली की खुशियां मातम में बदल गई। त्योहार के दिन एक ही गांव के तीन युवकों की हादसे में मौत हो गई। वहीं इस सदमे में नानी भी चल बसी। घटना पंजाब के अबोहर की है। अबोहर-श्रीगंगानगर रोड पर गांव मौजगढ़ के पास एक सड़क हादसे में एक ही गांव के 3 युवकों की मौत से पूरे गांव में होली की खुशियां मातम में बदल गईं। वहीं यह दुखद समाचार सुन एक मृतक की नानी की भी सदमे से मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। थाना खुईयां सरवर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमवार को बाद दोपहर गांव जंडवाला हनुवंता निवासी राकेश कुमार (27) पुत्र राम चंद, राम कुमार (25) पुत्र दर्शन सिंह, कुलदीप (35) पुत्र अमरजीत सिंह और कालू (20) पुत्र लाल चंद चारों एक बाइक पर श्रीगंगानगर से अपने गांव आ रहे थ।
विज्ञापन


जब वे मौजगढ़ के पास पहुंचे तो अबोहर से श्रीगंगानगर जा रही पंजाब रोडवेज की एक बस से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। इससे राम कुमार व राकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुलदीप व कालूराम बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों ने घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। वहां से दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद गंगानगर रेफर किया गया, लेकिन श्रीगंगानगर ले जाते समय कुलदीप ने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तीनों शवों को परिजनों के हवाले कर दिया। मंगलवार बाद दोपहर तीनों मृतकों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। मंगलवार सुबह जब मृतक राकेश कुमार की नानी गुड्डी देवी निवासी ढाणी नंदराम हनुमानगढ़ ने यह दुखद समाचार सुना तो गम में उनकी भी मौत हो गई। राकेश एवं उनकी नानी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed