अगर आपने भी देश के इस बड़े बैंक में अकाउंट खुलवा रखा है तो आपको इसके कई नुकसान होंगे, जिनके बारे में शायद आप जानते नहीं हैं।
दरअसल, देखने को मिल रहा है कि जब से स्टेट बैंक ने एटीएम से तीन से ज्यादा बार रकम निकालने पर ट्रांजेक्शन शुल्क का ऐलान किया है, लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंजाब के पठानकोट में इस मुद्दे पर लोगों से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि यह एक प्रकार से गरीब आदमी पर लगाया गया अतिरिक्त टैक्स है। खास कर कम आया वाले लोग इसे गैरवाजिब मान रहे हैं।
3 of 9
एसबीआई बैंक के एटीएम में पैसा निकालने के लिए लगी भीड़
- फोटो : Amar Ujala
समाजसेवी राजीव खौसला का कहना है कि इस शुल्क को अप्लाई करने से पहले कुछ संशोधन करने चाहिए थे। गरीब वर्ग के लोगों को इससे बाहर रखना चाहिए था। सरकार बड़ी-बड़ी कंपनियों पर टैक्स लगाने की बजाय आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा रहा है। इसे तत्काल हटाया जाना चाहिए। इससे अधिक आय वाले लोगों पर तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन आम आदमी के लिए यह एक नई मुश्किल है।
4 of 9
एसबीआई के एटीएम पर लगी लंबी कतार।
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि एसबीआई ने अब एटीएम से 3 से अधिक बार पैसा निकालने पर भी अतिरिक्त शुल्क लेने का नियम लागू कर दिया है। एसबीआई के अनुसार अगर आप स्टेट बैंक के अलावा किसी दूसरे बैंक के एटीएम से पैसे निकालते हैं तो आपको 20 रुपए अतिरिक्त चार्ज देना होगा। इसके अलावा एसबीआई के एटीएम से पांच से ज्यादा बार पैसे निकालने पर भी आपको 10 रुपए का अतिरिक्त चार्ज देना होगा।
5 of 9
स्टेट बैंक के एटीएम के सामने उपभोक्ताओं की लगी कतार।
इसके अलावा अकाउंट में 25 हजार से कम कैश रखने वालों से बैंक हर तीसरे महीने में 15 रुपए एसएमएस चार्ज के रूप में भी वसूलेगा। एसबीआर्इ ने खातों में न्यूनतम बैलेंस रखना अनिवार्य कर दिया है। बैंक की चंडीगढ़ ब्रांच के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम बैंलेंस ना रहने पर एक फाइन देना होगा। एक अप्रैल से यह नियम लागू हो जाएगा। अप्रैल से पेनल्टी देनी होगी।