फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three arrested for shooting in night food street

Chandigarh News: नाइट फूड स्ट्रीट में गोली चलाने वाले तीन गिरफ्तार

Fri, 13 Sep 2024 03:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for shooting in night food street
चंडीगढ़। जिला अपराध शाखा ने पंजाब यूनिवर्सिटी गेट के पास बने नाइट फूड स्ट्रीट व सेक्टर-56 में कुछ दिन पहले गोली चलने की वारदात को सुलझा लिया है। इस मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय कुमार से एक पिस्टल व कई कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। नाइट फूड स्ट्रीट में सेक्टर-56 निवासी रोबिन की भी खाने-पीने की दुकान है। बीते 31 अगस्त की रात करीब 11 बजे दो-तीन युवक नाइट फूड स्ट्रीट पहुंचे और खाना-पीना खाया। इसी दौरान दुकान के वर्कर की इन युवकों के साथ बहस हो गई। मामला इतना तूल पकड़ गया कि इन युवकों ने गाली-गलौच करते हुए स्टाल संचालक को भी जान से मारने की धमकियां दे डालीं और इनमें से एक युवक ने पिस्टल निकालकर दो-तीन हवाई फायर किए। इसके बाद वहां से फरार हो गए। अगली सुबह इन्हीं आरोपियों ने स्टाल संचालक के सेक्टर-56 स्थित घर पर तड़के 5 बजे गोलियां चलाईं। बदमाशों ने बाहर सड़क पर खड़े होकर मुख्य दरवाजे पर चार गोलियां मारीं, जिनमें से एक गाेली दरवाजा पार कर अंदर रसोई तक पहुंच गई। उस वक्त मकान मालिक रोबिन सहित उसकी पत्नी व बच्चे और उसकी बुजुर्ग माता ओमवती घर पर ही सो रही थी। गोलियां की आवाज सुनकर पूरा परिवार दहशत में आ गया था। वहीं, इस घटना के बाद सोशल मीडिया में एक फोटो वायरल हो गई जिसमें तीन युवकों की फोटो लगी थी और उसमें लिखा था कि सभी छोटे-बड़े भाइयों का राम-राम। जय वाल्मीकि, हर-हर वाल्मीकि। भाइयों ये नाइट फूड स्ट्रीट पीजीआई के सामने गोली चली है और जो सेक्टर-56 में गोलियां चली हैं, रोबिन के घर ये भाई हमने चलाई है। सीपी ग्रुप इसकी जिम्मेदारी लेता है और जो भी भाई इसका साथ देता है, अपना ध्यान में रहाे। हम जिसको समझाना चाहते थे, वो समझ गया होगा। इसके अलावा इस मैसेज में चुनाव को लेकर भी धमकी दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने सेक्टर-39 थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले की जांच आलाधिकारियों ने जिला अपराध शाखा को सौंप दी थी। पुलिस ने अब इस मामले में आरोपी विजय कुमार निवासी सेक्टर-25 को एक देसी पिस्टल व कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य आरोपियों की पहचान सुमित कुमार व प्रशांत निवासी सेक्टर-25 के रूप में हुई। इनके पास से एक कारतूस मिला है।
विज्ञापन

फोटो 02: जांच टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी। स्त्रोत: पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article