{"_id":"5a76098d4f1c1b84268b83db","slug":"threatens-to-make-viral-photo-on-social-media-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने फ्रेंडशिप रिजेक्ट की तो युवक ने दी ऐसी धमकी, जाना पड़ा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा ने फ्रेंडशिप रिजेक्ट की तो युवक ने दी ऐसी धमकी, जाना पड़ा जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, मतलौडा(हरियाणा)
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक गांव से पानीपत कॉलेज जाते समय गांव के बस अड्डे पर एक छात्रा को गांव के ही दो युवकों ने फ्रेंडशिप का ऑफर किया और उसके साथ बदतमीजी की। छात्रा ने उनका विरोध किया तो दोनों ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने और अपहरण करने की धमकी दी। थाना मतलौडा पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए एक को काबू कर लिया है। पुलिस ने दूसरे आरोपी की भी धरपकड़ शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव की एक किशोरी पानीपत के एक कॉलेज में पढ़ने जा रही थी। वह गांव के अड्डे पर बस का इंतजार कर रही थी। इस समय गांव के ही श्रवण और विजय अड्डे पर आए और उसके साथ बदतमीजी शुरू कर दी।
उसने उनको अनदेखा किया तो उसके साथ छेड़छाड़ की और फ्रेंडशिप करने का ऑफर दिया। छात्रा ने जब उनका विरोध किया तो आरोपी युवकों ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने और कॉलेज से अपहरण करवाने की धमकी दे दी।

उसने अपने परिजनों को बताने की चेतावनी दी कि तो उल्टे उसके परिजनों व उसको जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने थाना मतलौडा पुलिस को दी शिकायत दी। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए श्रवण व विजय के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस को एक गांव निवासी एक छात्रा की शिकायत मिली है। उसने गांव के ही श्रवण व विजय पर फ्रेंडशिप न करने पर अपहरण कराने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इस मामले में दोनों पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी विजय को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि दूसरा आरोपी श्रवण फरार है।
संदीप कुमार, प्रभारी, थाना मतलौडा, पानीपत।