फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Those who have an active role in the membership campaign will get a chance in the civic elections

Chandigarh News: सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका वाले को निकाय चुनाव में मिलेगा मौका

Thu, 21 Nov 2024 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Those who have an active role in the membership campaign will get a chance in the civic elections
निकाय चुनाव के लिए भाजपा तैयार, सदस्यता अभियान के जरिये तैयार कर रही जमीन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी की बैठकों का दौर दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। पंचकूला स्थित पार्टी कार्यालय पंचकमल में कोर ग्रुप एवं सांसदों की बैठक हुई। बैठक में सरकार की योजनाओं, संगठनात्मक विषयों, सदस्यता अभियान, नगर निकाय चुनाव समेत संगठन को और मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर मंथन हुआ। बैठक में संदेश दिया गया कि जो भी सदस्य सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएगा, उसे निकाय चुनाव व संगठन मौका मिलेगा। भाजपा अपने सदस्यता अभियान के जरिये निकाय चुनाव के लिए मजबूत जमीन तैयार कर रही है। भाजपा ने हरियाणा में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि हरियाणा में निगम चुनाव जल्द होंगे। इन चुनाव के लिए भाजपा के कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत की वजह से हरियाणा में भाजपा ने तीसरी बार सरकार बनाई है। हरियाणा सरकार जनता के विश्वास पर खरे उतरने का पूरा प्रयास कर रही है। महाराष्ट्र व झारखंड के चुनाव पर उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन का मुकाबला महा विकास अगाड़ी से नहीं बल्कि महाविनाश अगाड़ी से है। महाराष्ट्र में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार बनेगी।
विज्ञापन


विधानसभा का नया भवन जरूर बनेगा : मनोहर लाल

कोर ग्रुप की बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी पहुंचे। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा का नया भवन बनना है, उसमें किसी तरीके के टकराव की बात नहीं होगी। यूटी के साथ एक प्रक्रिया है, उस को पूरा किया जा रहा है। हरियाणा को विधानसभा भवन की जरूरत है और उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। परिसीमन के बाद नई विधानसभा बननी है, इसलिए नए विधानसभा भवन की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि पंचकूला में चंडीगढ़ को जमीन देने का सहमति से करार हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब चाहे तो वह भी इस तरह का कोई एग्रीमेंट कर सकता है, इससे हमें कोई आपत्ति नहीं है। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर पहले सरकारी बिल्डिंगों व सरकारी कर्मचारियों के घरों से की जाएगी। इसके बाद बड़े लोड के मीटरों को प्रीपेड मीटर के रूप में शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्यता अभियान के बाद बूथ व मंडल के होंगे चुनाव : पूनिया

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि पार्टी ने जो चुनाव से पहले संकल्प पत्र दिया था, उसे आने वाले समय में प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। बैठक में विधायकों व कार्यकर्ताओं ने जो सुझाव दिए हैं, उन्हें अमल में लाया जाएगा। सदस्यता अभियान के बाद बूथ, मंडल, जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव होंगे। एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बैठकों में विधायकों और कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी बातें रखी हैं, जिन पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed