{"_id":"6ab03bf5a886ef93df0bad85","slug":"administrator-reprimands-officials-sand-filled-into-the-road-cave-in-within-48-hours-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1128812-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: प्रशासक की फटकार, 48 घंटे में धंसी सड़क में भर दी रेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: प्रशासक की फटकार, 48 घंटे में धंसी सड़क में भर दी रेत
विज्ञापन
चंडीगढ़। अमर उजाला की खबर के बाद प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के निर्देश का असर 48 घंटे में दिखा। सेक्टर-28 साइड धंसी सड़क के हिस्से में नगर निगम ने रविवार शाम तक रेत भरकर उसे समतल कर दिया। शाम सात बजे हिस्सा प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग के जेई को हैंडओवर कर दिया गया। अब सीपी डिवीजन नंबर-2 रोड़ा और पानी डालकर बुलडोजर से लेवलिंग करेगी। इसके बाद रीकार्पेटिंग कर सड़क वाहनों के लिए खोली जाएगी।
शुक्रवार को प्रशासक ने निगम कमिश्नर को शनिवार तक धंसे हिस्से में रेत भरने के निर्देश दिए थे। इसके बाद निगम के पब्लिक हेल्थ दस्ते ने रेत जुटाई। निगम के सीएंडडी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट में सिर्फ दो पिकअप रेत मिली। बरसात में निर्माण-ध्वस्तीकरण का काम बंद होने के कारण प्लांट में रेत उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में आसपास काम कर रहे ठेकेदारों से रेत जुटाकर छोटे पिकअप वाहनों से मौके तक पहुंचाई गई।
पानी डालकर दबाई गई हर लेयर
एक्सईएन अमित शर्मा की निगरानी में रविवार को भराई हुई। मौके पर जेई तैनात रहा। रेत की एक लेयर डालने के बाद टैंकर से पानी डालकर उसे नीचे बैठाया गया, फिर दूसरी लेयर डाली गई। एक्सईएन के अनुसार इस प्रक्रिया का उद्देश्य नई भराई के बाद सड़क पर दरार आने की आशंका को कम करना है। निगम अधिकारियों के अनुसार प्रशासक के निर्देश नहीं मिलते तो रेत की व्यवस्था में देरी के कारण भराई का काम अगले महीने तक खिंच सकता था।