फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Those who get treatment in private hospitals, also following government's stand: Vision Document

Vision Document: चंडीगढ़ में सरकारी अस्पतालों पर बढ़ रही लोगों की निर्भरता, मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा जरूरी

Tue, 22 Nov 2022 08:00 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 22 Nov 2022 08:00 AM IST
सार

हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के लिहाज से चंडीगढ़ अच्छा है और आसपास के एरिया में भी अच्छी सुविधाएं हैं। यहां विशेष अस्पताल व योग्य डॉक्टर हैं। इसके साथ ही ट्राइसिटी में प्रमुख मेडिकल इंस्टीट्यूट भी है, जिनमें पीजीआई, होमी भाभा कैंसर इंस्टीट्यूट समेत अन्य शामिल हैं।

विज्ञापन
Those who get treatment in private hospitals, also following government's stand: Vision Document
पीजीआई

विस्तार

विजन डॉक्यूमेंट 2030 में स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियों को लेकर नेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) ने कई चिंताएं व्यक्त की हैं। इसमें कहा गया है कि शहर के वह लोग, जो निजी अस्पतालों में इलाज करा सकते हैं, वे भी सरकारी अस्पतालों का रुख कर रहे हैं। पीजीआई, जीएमसीएच-32 और जीएमएसएच-16 में इलाज कराने के लिए विभिन्न राज्यों के अलावा विदेश से भी मरीज पहुंच रहे हैं, जिसकी वजह से बोझ बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में शहर की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का जिक्र किया गया है और चंडीगढ़ को मेडिकल टूरिज्म के रूप में प्रोत्साहित करने की बात कही गई है। कहा गया है कि निजी अस्पतालों में इलाज कराने की क्षमता रखने वाले लोग भी सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले रहे हैं, जिसके चलते निजी स्वास्थ्य क्षेत्र का सही रूप से उपयोग नहीं हो रहा है और सरकारी के मुकाबले निजी स्वास्थ्य क्षेत्र का कम योगदान है। सिफारिश की गई कि चंडीगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर काम किया जाना चाहिए, ताकि शहर में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा सके। अग्रिम स्वास्थ्य सेवाएं जैसे ऑर्गन ट्रांसप्लांट को और भी मजबूत किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के लिहाज से चंडीगढ़ अच्छा है और आसपास के एरिया में भी अच्छी सुविधाएं हैं। यहां विशेष अस्पताल व योग्य डॉक्टर हैं। इसके साथ ही ट्राइसिटी में प्रमुख मेडिकल इंस्टीट्यूट भी है, जिनमें पीजीआई, होमी भाभा कैंसर इंस्टीट्यूट समेत अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन सीमित लेकिन बढ़ रही जनसंख्या, इसलिए बढ़ रहा बोझ
रिपोर्ट में कहा गया है कि शहर में 50 प्रतिशत वन और ग्रीन कवर एरिया है। शहर में डेवलपमेंट के लिए ही बहुत ही कम भूमि बची है। यही कारण है कि बढ़ती जनसंख्या के चलते मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर पर इसका बोझ बढ़ रहा है। सुझाव दिया गया है कि इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के लिए काम करने की जरूरत है। साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए भी कहा गया है, ताकि शहर में प्रदूषण कम किया जा सके। शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी कुछ स्कीमें चल रही हैं, जिनमें निधि, साथी और प्रसाद स्कीम शामिल है। बता दें कि विजन डॉक्यूमेंट 2030 को तैयार करने के लिए लोगों के बीच सर्वे हुए हैं। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम कर रहे लोगों के साथ संवाद किया गया और उनके सुझाव लिए गए हैं। उन सभी को मिलाने के बाद ही विजन डॉक्यूमेंट 2030 तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed