फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   This time the fog 'Qatar' on some planes

हवाई यात्रा करने का मन बना रहे हैं ये पढ़ें

Fri, 13 Dec 2013 04:20 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 13 Dec 2013 04:20 PM IST
विज्ञापन
This time the fog 'Qatar' on some planes
कोहरे की वजह से एक बार फिर विमानों की उड़ान थम सकती है। न चंडीगढ़ एयरपोर्ट की अप्रोच लाइट्स को अपग्रेड किया गया न ही अन्य अपग्रेडेड इंस्ट्रूमेंट को लगाया जा सका है।
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि अप्रोच लाइट्स को अपग्रेड कर दिया जाए तो आईएलएस (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) की क्षमता में इजाफा हो जाएगा।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर आईएलएस लगाया गया है जिसकी क्षमता 1200 मीटर तक है। अप्रोच लाइट्स को अपग्रेड करने पर इसकी क्षमता 550 मीटर हो जाएगी। यानी घनी धुंध में रनवे पर कम दूरी से भी विमान उतार सकेंगे।
विज्ञापन


कई साल से यही है हाल

चंडीगढ़ एयरपोर्ट की अप्रोच लाइट्स का यह हाल पिछले कई साल से है। जानकार बताते हैं कि अप्रोच लाइट्स लगाने का काम चंडीगढ़ एयरफोर्स का है। यात्रियों की परेशानी के बावजूद इन लाइट्स को अब तक अपग्रेड नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल रद्द हुई थीं 200 फ्लाइट्स
कोहरे की वजह से चंडीगढ़ में पिछले साल पंद्रह दिन तक उड़ान थम गई थी। यहां पंद्रह दिन में 200 फ्लाइट्स कैंसिल हो गई थीं। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं विमानन कंपनियों को करोड़ों का नुकसान हुआ।

25 दिसंबर से पड़ेगा घना कोहरा
चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार क्रिसमस के मौके पर घना कोहरा पड़ने की संभावना है। फिलहाल चार-पांच दिन तक मौसम साफ रहेगा।

आईएलएस की विजिबिलिटी 1200 मीटर की है। अपग्रेडेड अप्रोच लाइट्स के साथ इसकी क्षमता 550 मीटर हो जाएगी।
- कैप्टन एचएस तूर, डायरेक्टर, एयरपोर्ट चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed