फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   This monsoon will have more than average rainfall, the weather will be pleasant

Chandigarh News: इस मानसून में होगी औसत से ज्यादा बारिश, मौसम रहेगा सुहाना

Wed, 28 May 2025 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
This monsoon will have more than average rainfall, the weather will be pleasant
सुखना लेक पर तेज धूप से बचने के लिए छाता लेकर घूमते पर्यटक।
सोमवार को दिन में गर्मी ने किया परेशान, अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

चंडीगढ़। इस बार समय से करीब एक सप्ताह पहले मानसून के आने के आसार है। ऐसे में बारिश भी जमकर होगी। इससे मौसम सुहाना रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि चंडीगढ़ में इस बार औसत से ज्यादा बारिश होगी। यहां तक की देश में केवल सौराष्ट्र, कच्छ, पश्चिमी राजस्थान और पंजाब में यहां से ज्यादा बारिश हो सकती है। जबकि गुजरात, दिल्ली और हरियाणा में चंडीगढ़ के बराबर बारिश होगी। 29 मई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।


मंगलवार को मौसम विभाग ने मानसून के पूर्वानुमान के आंकड़े जारी किए। इसमें बताया कि चंडीगढ़ में करीब 114 फीसदी बारिश होगी। अगर 108 फीसदी से ज्यादा बारिश होती तो माना जाता है कि उस साल संबंधित स्थान पर औसत से ज्यादा बारिश होगी। ऐसे में देखा जाए तो चंडीगढ़ में इस बार औसत से ज्यादा बारिश होने वाली है। अनुमान है कि चंडीगढ़ में इस बार 18 से 20 जून के बीच मानसून आ जाएगा। अमूमन हर साल मानसून 30 जून को आता है। आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा 119 फीसदी बारिश सौराष्ट्र और कच्छ में होगी।
विज्ञापन




गर्मी बढ़ी, 37 डिग्री सेल्सियस
पहुंचा पारा


सोमवार को गर्मी अधिक रही। सुबह-शाम राहत मिली तो दोपहर के समय गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, न्यनूतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.6 ज्यादा है। दोपहर 12 से शाम 5 बजे के बीच सबसे ज्यादा गर्मी रही। लोगों ने इस दौरान घरों में रहना पसंद किया लेकिन शाम को पार्क और बाजारों में काफी रौनक दिखी। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा होता नहीं दिख रहा है। 29 मई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले चार दिनों का तामान

दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान



28 मई 37 27

29 मई 38 25

30 मई 35 26

31 मई 37 25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed