फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   third time notice to narendra modi and arti mehra

मोदी और मेहरा को तीसरी बार नोटिस जारी

Thu, 17 Apr 2014 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 17 Apr 2014 07:18 PM IST
विज्ञापन
third time notice to narendra modi and arti mehra

भाजपा की भारत विजय रैली के दौरान चंडीगढ़ प्रदेश प्रभारी आरती मेहरा द्वारा महात्मा गांधी का अपमान करने के मामले में सिविल जज सुखदा प्रीतम की अदालत में दायर अर्जी पर वीरवार को सुनवाई हुई।

विज्ञापन


इस दौरान बताया गया कि दो बार भेजा गया नोटिस भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और आरती मेहरा को सर्व नहीं हुए हैं। इसके चलते अदालत ने नरेंद्र मोदी और आरती मेहरा को तीसरी बारी नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


अदालत ने मामले में दोनों को 30 अप्रैल को पेश होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। इस मामले में पिछले मंगलवार को ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के एक वकील ने सिविल जज सुखदा प्रीतम की अदालत में अर्जी दायर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि भाजपा उम्मीदवार किरण खेर के समर्थन में 29 मार्च को सेक्टर-34 प्रदर्शनी मैदान में भारत विजय रैली का आयोजन किया गया था। इसमें मोदी भी आए थे।


याचिकाकर्ता ने रैली के दौरान आरती मेहरा द्वारा कहे गए स्लोगन ‘मजबूरी का नाम महात्मा गांधी, मजबूती का नाम नरेंद्र मोदी’ को तत्काल प्रभाव से बंद किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed