{"_id":"60c2773c8ebc3ed22f22f1b4","slug":"third-phase-of-sero-survey-will-start-in-haryana-from-june-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल विज ने कहा: टीकाकरण पर उछल कूद करने वालों को मुफ्त लगेगा टीका, 15 जून से सीरो सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल विज ने कहा: टीकाकरण पर उछल कूद करने वालों को मुफ्त लगेगा टीका, 15 जून से सीरो सर्वे शुरू
Fri, 11 Jun 2021 02:06 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 11 Jun 2021 02:06 AM IST
सार
अनिल विज ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। विज ने कहा कि अब राहुल गांधी हर रोज ऐसा प्रश्न निकालकर लाते हैं जिसकी वजह से इनकी पार्टी के लोग छोड़कर जाने लगे हैं। कांग्रेस के लोग समझ गए हैं कि उनकी पार्टी का नेता किस कदर नासमझ है।
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : Twitter : @anilvijminister
विस्तार
हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि अब हरियाणा में 45+ और 18+ की वैक्सीन के बीच की दीवार को भी समाप्त कर दिया गया है। विज ने बताया कि पीएम ने परिवार का मुखिया होने के नाते सभी को मुफ्त वैक्सीन लगवाने की घोषणा की है। जो लोग वैक्सीन को लेकर उछल कूद करते हैं उन्हें भी वैक्सीन मुफ्त लगाई जाएगी। अब 45+ या 18+ का कोई फर्क नहीं रह गया। निजी अस्पतालों की व्यवस्था अलग है, जिसे प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन लगवानी है वो वहां लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी पर चुटकी ली
पंजाब कांग्रेस में चल रही गुटबाजी और पटियाला में छिड़े पोस्टर युद्ध पर विज ने शायराना अंदाज में चुटकी ली। उन्होंने कहा है कि इस दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा, बहते हुए आंसू रुक न सके कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व की सोच के कारण ही पार्टी सारे राज्यों में छिन्न-भिन्न होती जा रही है।
विज्ञापन
15 जून को सीरो सर्वेक्षण के तीसरे चरण की शुरुआत
अनिल विज राज्य के लोगों में एसएआर-सीओवी-2 एंटीबॉडी के प्रसार की दर और 6 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों (टीकाकरण से बाहर रखा गया समूह) में व्यापकता के अनुमान के लिए 15 जून 2021 को सीरो सर्वेक्षण के तीसरे दौर की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया कि सरकार प्रदेश में कोविड-19 सीरो सर्वेक्षण का तीसरा चरण पूरा करने के लिए तैयार है। सभी आवश्यक तैयारियां पहले ही कर ली गई हैं। इस सर्वेक्षण से कितने लोगों में एंटीबॉडी बनी हैं, उसका सही डाटा सामने आएगा। उन्होंने बताया कि सर्वे के अध्ययन से टीकाकरण के प्रभाव सामने आएंगे।