फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Third patient who beat Corona donated plasma, pgi chandigarh

चंडीगढ़ में कोरोना को हराने वाले तीसरे मरीज ने डोनेट किया प्लाज्मा, पहले भी दो कर चुके हैं दान

Sat, 16 May 2020 12:22 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 16 May 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
Third patient who beat Corona donated plasma, pgi chandigarh
प्लाज्मा डोनेशन - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के कोरोना पॉजिटिव तीसरे मरीज ने ठीक होने के बाद शुक्रवार को पीजीआई में अपना प्लाज्मा डोनेट किया। शहर की पहली कोरोना पॉजिटिव रही फिजा गुप्ता के भाई के दोस्त और स्मार्ट सिटी के जीएम एनपी शर्मा के बेटे यशपाल शर्मा ने शुक्रवार को अपना प्लाज्मा डोनेट किया।
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को शहर की पहली कोरोना पॉजिटिव फिजा गुप्ता और अर्नव गुप्ता ने प्लाज्मा डोनेट किया था। यशपाल ने कहा कि संक्रमण के दौरान जब इसके इलाज से जुड़ी खबरें देखता था, तो उसी वक़्त पता चला था कि यूएस में भी इसे लेकर ट्रायल चल रहा है।
विज्ञापन


जीएमसीएच-32 में भर्ती रहने के समय वहां के डायरेक्टर प्रिंसिपल ने भी बताया कि ठीक होने के बाद आपके ब्लड से प्लाज्मा निकालकर अगर किसी कोरोना के गंभीर मरीज को दिया जाता है तो इससे वह ठीक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच जब पीजीआई में प्लाज्मा थैरेपी के ट्रायल की सूचना मिली तो मैंने तय कर लिया कि मैं भी प्लाज्मा डोनेट करूंगा। यशपाल ने युवाओं से ब्लड डोनेट करने की अपील की और कहा कि यह बहुत ही साधारण प्रक्रिया है। इसमें महज 40 मिनट का वक्त लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed