फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Third accused acquitted in case of assault on policeman

Chandigarh News: पुलिसकर्मी से मारपीट मामले में तीसरा आरोपी बरी

Fri, 23 Feb 2024 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Third accused acquitted in case of assault on policeman
चंडीगढ़। जिला अदालत ने पुलिस के साथ मारपीट के दस साल पुराने मामले के तीसरे आरोपी बापूधाम कॉलोनी निवासी मोहित भारद्वाज को भी सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। वहीं, इस मामले में दो युवक साल 2017 में बरी हो चुके हैं। पुलिस की तरफ से लगाए गए आरोप अदालत में साबित नहीं हो सके। वहीं, अदालत ने कहा कि सेक्टर-17 शहर का सबसे व्यस्त एरिया है। इसके बावजूद मामले में पुलिसकर्मियों के अलावा कोई स्वतंत्र गवाह नहीं है। क्या था मामला...सेक्टर-17 थाना पुलिस 21 सितंबर 2014 को एरिया में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-17 ए बज क्लब के बाहर झगड़ा हो रहा है। पुलिस टीम जब क्लब के बाहर पार्किंग में पहुंची तो वहां तीन लड़के झगड़ रहे थे। इन्होंने एक सरदार लड़के को जमीन पर गिराया हुआ था। तीनों लड़के सरदार युवक के साथ मारपीट कर रहे थे। पुलिस ने जब लड़कों को रोकने की कोशिश की तो तीन ने पुलिस पर हमला कर दिया। तीनों लड़कों ने नशा कर रखा था। पीसीआर ने मौके पर पहुंचकर तीनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वर्दी फाड़ने, सरकारी काम में बाधा डालने, सार्वजनिक स्थान पर दंगा करने और मारपीट करने के आरोप में आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed