फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Thieves who meet drug addiction arrested

नशे की लत को पूरा करने वाले चोर गिरफ्तार

Mon, 13 Jan 2020 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Thieves who meet drug addiction arrested
चंडीगढ़। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने चार ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया है जो नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों के गिरफ्त में आने से पुलिस ने लूट और चोरी के दो मामलों को सुलझाने का दावा किया है। आरोपी रामदरबार निवासी रवि (21), दीपक (21), सेक्टर 25 निवासी रोहित (19), अनिल (19) हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने उनका दो दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उन्होंने पहली वारदात 22 जनवरी वर्ष 2018 की सुबह अंजाम दिया था। वारदात वाले दिन वह इंडिका कार में सवार होकर भास्कर चौक के पहुंचे और धनास निवासी धीरेंद्र की कनपटी पर पिस्टल लगाकर उसकी जेब से पांच हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। वहीं, दूसरी वारदात उन्होंने 31 दिसंबर वर्ष 2019 को अंजाम दिया। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-41 निवासी जसविंदर कौर ने बताया था कि वह अपनी पार्टनर राजविंदर राय के साथ सेक्टर-41बी स्थित एजी कालोनी में वीटा बूथ चलाती हैं। रोजाना की तरह बीते 30 दिसंबर की रात करीब 9 बजे बूथ को बंद कर घर चली गईं। अगली सुबह करीब 6.30 बजे बूथ को खोलने पहुंची तो वहां ताला टूटा हुआ था। बूथ से 15 किलो का देसी घी का टिन, 5 किलो के 2 टिन, एक किलो के 36 देसी घी के पाउच, एक किलो देसी घी के तीन टीन, करीब सात हजार रुपये के चॉकलेट, 3 हजार रुपये के सिक्के, दो हजार कैश समेत डीवीआर चोरी हुआ था। गिरफ्तार हुए आरोपी रवि लेबर का काम करता है। उसपर चोरी, किडनैपिंग, स्नैचिंग समेत छह आपराधिक मामले दर्ज है। जबकि आरोपी दीपक भी लेबर का काम करता है। उस पर भी पहले से डकैती का केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed