फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Thieves roamed around Chandigarh on stolen bikes, vehicle owners started receiving challans

Chandigarh News: चोरी की बाइक पर चंडीगढ़ में घूमते रहे चोर, वाहन मालिक को आने लगे चालान

Mon, 25 May 2026 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Thieves roamed around Chandigarh on stolen bikes, vehicle owners started receiving challans
चंडीगढ़। चोरी की बाइक पर चोर बेखौफ होकर चंडीगढ़ की सड़कों पर घूमते रहे और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। इसका खुलासा तब हुआ जब बाइक मालिक के मोबाइल पर ट्रैफिक चालान आने शुरू हो गए। चालान में कैद तस्वीरों में चोरी हुई बाइक पर दो युवक सवार दिखाई दिए। यह मामला मनीमाजरा इलाके का है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ठाकुर गुरुद्वारा मंदिर के पास रहने वाले बॉबी की बाइक 21 मई की रात घर के बाहर से चोरी हो गई थी। सुबह बाइक गायब मिलने पर उन्होंने मनीमाजरा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि बाइक चोरी होने के कुछ दिन बाद उनके मोबाइल पर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस का चालान आया। चालान में लगी तस्वीरों में वही चोरी हुई बाइक पर दो युवक घूमते नजर आए। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के दौरान कैमरे में उनकी तस्वीरें कैद हुईं। अब पुलिस चालान में मिले फोटो और कैमरा लोकेशन के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं, लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed