फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   these people will deside BJP candidate for loksabha election

ये महानुभाव तय करेंगे चंडीगढ़ से भाजपा उम्मीदवार

Wed, 12 Feb 2014 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 12 Feb 2014 07:30 PM IST
विज्ञापन
these people will deside BJP candidate for loksabha election

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा से उम्मीदवार चुनने की जिम्मेवारी अब चंडीगढ़ प्रभारी आरती मेहरा और प्रदेश संगठन मंत्री अजय जमवाल पर छोड़ दी गई है।

विज्ञापन


ये दोनों ही उचित उम्मीदवारों का चयन कर पार्टी हाईकमान के पास मंजूरी के लिए नाम भेजेंगे। रविवार को पार्टी कार्यालय कमलम में पार्टी की चुनाव समिति की बैठक में सभी सदस्यों ने आरती मेहरा और जमवाल को इस जिम्मेवारी के लिए अधिकृत कर दिया।
विज्ञापन


बैठक के दौरान आवेदकों के नामों की स्क्रीनिंग भी नहीं की गई, हालांकि पहले यह कहा जा रहा था कि सभी 19 नामों को शॉर्टलिस्ट कर पार्टी हाईकमान को भेजा जाएगा। अब इस काम के लिए चुनाव समिति की भूमिका हट गई है और प्रभारी व संगठन मंत्री ही ये नाम तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवारों से की बातचीत
चुनाव समिति की बैठक के दौरान सभी 19 आवेदकों से व्यक्तिगत तौर पर बातचीत की गई। सभी को एक-एककर पूछा गया कि वे चुनाव क्यों लड़ना चाहते हैं।
 
11 हजार रुपये लौटाने का फैसला
बैठक के दौरान टिकट के लिए आवेदन करने वाले सभी 19 नेताओं को 11 हजार रुपये वापस करने का फैसला हुआ। हालांकि किसी भी नेता ने अपनी फीस की राशि वापस नहीं ली।

सभी ने राशि को पार्टी की आजीवन निधि सहयोग में जमा करवा दिया। अभी बीती 5 फरवरी को पार्टी ने सभी इच्छुक नेताओं से टिकट के लिए आवेदन मांगे थे। इसके लिए 11 हजार रुपये फीस तय की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed