फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   These people Creating a feeling of patriotism by making Shaheed Bhagat Singh Club

शहीद दिवस: इन लोगों पर पड़ी शहीद भगत सिंह की अमिट छाप, कोई फैन क्लब बना तो कोई रक्तदान से जगा रहा देशप्रेम की अलख

Wed, 23 Mar 2022 01:21 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Mar 2022 01:21 AM IST
सार

शहीद भगत सिंह से हमें सच्चाई और आदर्शों पर निडर होकर चलने की प्रेरणा मिली है। यह कहना है वर्ल्ड डोनर्स सोसायटी के प्रधान अभय महाजन का। अभय ने बताया कि शहीदों के दर्शाए मार्ग से प्रेरित होकर उन्होंने खूनदान सोसायटी का गठन किया।

विज्ञापन
These people Creating a feeling of patriotism by making Shaheed Bhagat Singh Club
शहीद दिवस 2022 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कपूरथला रियासत में एकमात्र शहीदी स्मारक बनवाने का श्रेय शहीद-ए-आजम भगत सिंह यूथ क्लब के संस्थापक व प्रधान चंद्रशेखर कालिया और उनकी तरह सोच रखने वाले सदस्यों को जाता है। क्लब से जुड़े संस्थापक सदस्यों ने अपने बूते पर शहीद भगत सिंह चौक भी स्थापित करवाया है, जिसकी देखभाल 2010 से क्लब के सदस्य करते आ रहे हैं।

विज्ञापन


संस्थापक व अध्यक्ष चंद्रशेखर कालिया व उपप्रधान विशाल राजपूत बताते हैं कि शहर में कोई शहीदी स्मारक नहीं था, जिससे युवा पीढ़ी सीख ले सके। इसके बाद उन्होंने अपनी सोच से मिलते-जुलते सदस्यों विशु शर्मा, अमनदीप गोल्डी और विदेश जा बसे सोनू पंडित ने मिलकर 2007 में शहीद भगत सिंह यूथ क्लब का गठन किया।
विज्ञापन


वर्ष 2010 में बिना किसी मदद के अपने बूते पर 60 हजार रुपये की लागत से शहर में शहीद भगत सिंह चौक बनवाया, जहां शहीद की प्रतिमा स्थापित की गई, जिसका अनावरण क्रिकेटर हरभजन सिंह ने किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले- ‘भगत सिंह तेरी सोच ते पहरा देआंगे ठोक के’
‘भगत सिंह तेरी सोच ते पहरा देआंगे ठोक के’ शहीद-ए-आजम भगत सिंह यूथ क्लब के सदस्य विशु शर्मा, अमनदीप गोल्डी व सोनू पंडित कहते हैं कि जिस क्रांतिकारी सोच की बदौलत शहीद भगत सिंह और उन जैसे असंख्य क्रांति वीरों ने देश को आजाद करवाने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने के लिए कदम पीछे नहीं खींचे। 

उनकी शहादत की वजह से ही हम सब आजाद हवा में सांस ले रहे हैं लेकिन अब की पीढ़ी को शहीदों की अहमियत का जरा सा भी इल्म नहीं है, जोकि बेहद चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि हम सबका नैतिक फर्ज और जिम्मेदारी है कि युवाओं को शहीदों की शहादत के बारे में बताएं और उस मंजर को महसूस करवाएं, जो अंग्रेजी हुकूमत की ज्यादतियां हमारे शूरवीरों ने सहीं। बस, इसी सोच से युवाओं को अवगत करवाने में क्लब प्रयासरत है और हमेशा रहेगा। 

युवाओं में समाज परिवर्तन की सोच को जिंदा रखना ही मकसद
जालंधर में फैन भगत सिंह नाम का क्लब चलाने वाले मुनीष राजपूत का कहना है कि पंजाब का युवा हताश है लेकिन इस बात का गर्व है कि जब भी शहीद भगत सिंह की तस्वीर व बुत आगे आता है तो नौजवान जोशीला हो जाता है। उनका क्लब युवाओं को शहीद भगत सिंह की विचारधारा से जोड़ता है। देश के प्रति युवाओं के दिलों में जज्बा पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को भारी संख्या में शहीद भगत सिंह फैन क्लब के साथ जोड़कर राष्ट्र के प्रति प्रेम पैदा किया है। 

निडर होकर आदर्शों पर चलने की प्रेरणा मिली: अभय
शहीद भगत सिंह से हमें सच्चाई और आदर्शों पर निडर होकर चलने की प्रेरणा मिली है। यह कहना है वर्ल्ड डोनर्स सोसायटी के प्रधान अभय महाजन का। अभय ने बताया कि शहीदों के दर्शाए मार्ग से प्रेरित होकर उन्होंने खूनदान सोसायटी का गठन किया। उनकी सोसायटी अभी तक करीब 70 खूनदान कैंप लगा चुकी है और सोसायटी में करीब 500 रक्तदाता जुड़े हैं। शहीदों को समर्पित 23 मार्च को शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत पर वर्ल्ड डोनर सोसायटी की ओर से खूनदान कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

पंजाब हरियावल लहर का किया गठन 
पंजाब हरियावल लहर के वालंटरियर मनीष कुमार का कहना है कि भगत सिंह के जीवन से उन्हें काफी प्रेरणा मिली और उन्होंने खुद का लक्ष्य वातावरण की संभाल पर केंद्रित किया। जिसके चलते उनकी ओर से पंजाब हरियावल लहर का गठन कर वालंटियर के तौर पर पौधारोपण का काम शुरू किया गया। उनकी टीम की ओर से पिछले पांच वर्षों से निरंतर विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर वातावरण संबंधी लोगों को जागरूक कर रहे हैं, जिसकी शुरुआत 23 मार्च से होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed