फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   these are Not monitored by the EC

इन पर नहीं है चुनाव आयोग की नजर

Wed, 26 Feb 2014 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 26 Feb 2014 09:30 AM IST
विज्ञापन
these are Not monitored by the EC

लोकसभा चुनाव के दौरान अधिकारियों को उनके वर्तमान जिले में तैनात न किए जाने के भारतीय चुनाव आयोग के निर्देश क्षेत्रीय अधिकारियों पर लागू नहीं होंगे।

विज्ञापन


पंजाब मुख्य चुनाव कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि इन अधिकारियों की तैनाती क्षेत्रीय स्तर पर होगी, इसलिए उनको स्थानांतरित किया जाना जरूरी नहीं। वहीं, अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव से जुडे़ अधिकारियों संबंधी यदि प्रत्यक्ष रूप में शिकायत मिलती है, तो ही आयोग ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही करेगा।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि यह निर्देश राज्य सरकारों की ओर से आई रिपोर्टों को ध्यान में रखते हुए जारी किए गए हैं। विभिन्न राज्य सरकारों ने कहा था कि यदि वर्तमान जिलों में तैनात अधिकारियों को बदलना शुरू किया गया तो बड़े स्तर पर तबादले करने होंगे। इससे प्रबंधन में मुश्किल आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को ध्यान में रखकर नए निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी, जिला चुनाव अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी चुनाव के दौरान ऐसे अधिकारियों पर निरंतर नजर रखेंगे, ताकि वह अपने कर्त्तव्य को निष्पक्ष ढंग से निभाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed