{"_id":"6176f399973e752854240906","slug":"there-will-be-physical-verification-of-recognized-private-schools-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों का होगा भौतिक सत्यापन, 134–ए के तहत दाखिले के लिए पोर्टल पर पंजीकरण कराना है जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों का होगा भौतिक सत्यापन, 134–ए के तहत दाखिले के लिए पोर्टल पर पंजीकरण कराना है जरूरी
Mon, 25 Oct 2021 11:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:43 PM IST
सार
गरीब बच्चों के दाखिले के लिए शिक्षा विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी है। पंजीकरण न कराने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार मनमानी पर उतारू मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के खिलाफ शिकंजा कसने जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों का भौतिक सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश तैयार कर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों यानि डीईओ को भेज दिए गए हैं। उनके आधार पर ही स्कूलों की जांच होगी और पंजीकरण न कराने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
सरकार के आदेशानुसार गरीब बच्चों के दाखिले के लिए शिक्षा विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी है। विभाग ने निजी स्कूलों को पंजीकरण के निर्देश दिए थे, लेकिन अनेक स्कूलों ने तीन-चार बार तारीख बढ़ाने के बावजूद पंजीकरण नहीं कराया है। शिक्षा निदेशालय ने चेतावनी भी जारी की, लेकिन निजी स्कूल एसोसिएशन अपने मुद्दों को लेकर अड़े हैं। स्कूल संचालकों का तर्क है कि गरीब बच्चों के दाखिले के लिए वे पंजीकरण को तैयार हैं, लेकिन विभाग नए सिरे से फीस निर्धारित करे।
विज्ञापन
उधर, सोमवार को विभाग ने नियम 134-ए के तहत निजी स्कूलों के पंजीकरण को लेकर जिला शिक्षा अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं। इस मामले में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारियों के साथ 26 अक्तूबर को सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग कर अगली रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : नारनौल: बिमला मर्डर केस में गैंगस्टर विक्रम पपला दोषी करार, कोर्ट कल सुनाएगी सजा, 23 गोलियां मारकर की थी हत्या
जिन मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों ने पोर्टल पर पंजीकरण नहीं किया है, उन सभी स्कूलों की सूची कारण सहित ई-मेल पर मांगी जा चुकी है। सूची खंगालने के बाद विभाग कार्रवाई शुरू करेगा।