{"_id":"62bfd64821d2db09970c6fa2","slug":"there-will-be-four-chances-in-a-year-to-apply-for-voter-id-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: वोटर आईडी कार्ड बनवाने के साल में मिलेंगे चार मौके, डाक से घर पहुंचेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर: वोटर आईडी कार्ड बनवाने के साल में मिलेंगे चार मौके, डाक से घर पहुंचेगा
Sat, 02 Jul 2022 11:08 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:08 AM IST
सार
पहले विभाग के कर्मचारी ही घर तक वोटर आईडी कार्ड को पहुंचाते थे। फैसला लिया गया है कि मतदाता सूची के रिवीजन फोटो इलेक्टोरल रोल में नए अपडेट फॉर्म का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी कार्ड) बनवाने के अब आपको साल में चार मौके मिलेंगे। खास बात यह है कि आपका पहचान पत्र डाक के माध्यम से आपके घर तक पहुंच जाएगा। साल में एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई या एक अक्तूबर को 18 साल की आयु पूरी करने वाला नागरिक फौरन मतदाता के तौर पर पंजीकरण का आवेदन कर सकेगा। अब तक एक जनवरी को 18 साल की आयु पूरी करने पर ही कोई नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने का आवेदन कर सकता था।
विज्ञापन
एक जनवरी के बाद 18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों को पूरे एक साल इंतजार करना पड़ता था। चंडीगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र के जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी और सभी सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों के साथ चुनाव नियमों में नवीनतम संशोधनों को लेकर एक बैठक की।
विज्ञापन
सभी नए नियम एक अगस्त 2022 से लागू हो जाएंगे। बैठक में बताया गया कि अब से यूटी के डाक विभाग के सहयोग से पंजीकृत मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड की डिलीवरी की जाएगी। पहले विभाग के कर्मचारी ही घर तक वोटर आईडी कार्ड को पहुंचाते थे। फैसला लिया गया है कि मतदाता सूची के रिवीजन फोटो इलेक्टोरल रोल में नए अपडेट फॉर्म का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों को नए फार्म के बारे में जानकारी दे दी गई है। फार्म में संशोधन को लेकर जनकारी विभाग की ceochandigarh.gov.in पर भी अपलोड कर दी जाएगी। इसके अलावा चुनाव नियमों में संशोधन और आवेदनों के बारे में ट्रेनिंग देने के भी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अलग-अलग स्तर पर लंबित फार्म के बारे में भी जानकारी ली और जल्दी निपटारे का निर्देश दिया।