फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There will be a strong attack on corruption in the state from the new year.

Chandigarh News: नए साल से प्रदेश में होगा भ्रष्टाचार पर ताबड़तोड़ वार

Wed, 25 Dec 2024 04:26 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 04:26 PM IST
विज्ञापन
There will be a strong attack on corruption in the state from the new year.
हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पदभार संभालते ही आलोक मित्तल ने गिनाई प्राथमिकताएं
विज्ञापन

खुफिया विभाग में रहते हुए तैयार की थी भ्रष्टाचारियों की सूची, भ्रष्टाचारियों के लिए बिछाए जाएंगे जाल, नए ट्रैप भी लगाए जाएंगे
चंडीगढ़। नए साल की शुरुआत से ही हरियाणा में भ्रष्टाचार पर ताबड़तोड़ वार किया जाएगा। जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत दलालों और भ्रष्टाचारी अधिकारियों पर शिकंजा कसने के लिए जाल बिछाए जाएंगे। अपनी नियुक्ति के बाद मंगलवार को पदभार ग्रहण करने के दौरान ही हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक आलोक मित्तल ने साफ किया कि भ्रष्टाचारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
खास बात ये है कि सीआईडी प्रमुख रहते हुए हरियाणा सरकार ने विभागों के दलालों और भ्रष्ट अधिकारियों की सूची तैयार कराई थी। ऐसे में एसीबी चीफ को ब्यूरो की कार्यप्रणाली समझने और टीम को समझाने में देर नहीं लगेगी। क्योंकि वह पहले ही भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कई रिपोर्ट सरकार को दे चुके हैं। पहले ही दिन ब्यूरो के महानिदेशक ने एसीबी के स्टाफ को टारगेट पर जुटने के लिए कड़े निर्देश दिए। साथ ही विभागों में मुखबिरी बढ़ाने के लिए कहा है, ताकि अंदर की जानकारी एसीबी के पास आ सके। साथ ही भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो जाल बिछाएगा।
विज्ञापन



कार्यालय का किया निरीक्षण
एडीजीपी ने ब्यूरो के कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों व कर्मचारी से उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी से उनकी ड्यूटी के बारे में पूछा। मित्तल ने कहा, ब्यूरो में प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारियों को अपने कार्य को लेकर स्पष्टता होना अत्यंत आवश्यक है। अपने काम को लेकर जितनी स्पष्टता होगी। कार्यप्रणाली उतनी ही बेहतर और प्रभावी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




लापरवाही बर्दाश्त नहीं : आलोक मित्तल
भ्रष्टाचार के खिलाफ ब्यूरो की ओर से जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए काम किया जाएगा। लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। यदि कोई भी अधिकारी व कर्मचारी सरकारी काम करने के बदले में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 1064 या 1800-180-2022 पर जानकारी देें। प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में आमजन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
- आलोक मित्तल, चीफ, एसीबी हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed