फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There was no consensus in the meeting between CM Manohar Lal and the farmers

Haryana News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल संग बैठक में नहीं बनी सहमति, किसानों ने आज बुलाई पंचायत

Thu, 22 Jun 2023 11:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 22 Jun 2023 11:59 PM IST
सार

संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश दलाल की अध्यक्षता में किसानों ने दोपहर बाद हरियाणा निवास में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात की। किसानों ने 25 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मनोहर लाल को सौंपा। हालांकि, पहली ही मांग पर पेंच फंस गया।

विज्ञापन
There was no consensus in the meeting between CM Manohar Lal and the farmers
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

170 दिन से केएमपी के मांडोठी टोल प्लाजा के पास धरना दे रहे किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। किसानों ने अधिगृहत जमीन का मुआवजा बढ़ाने की मांग रखी, हालांकि बैठक में सरकार की ओर से मुआवजा बढ़ाने को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई। करीब आधे घंटे तक चली बैठक बेनतीजा खत्म हो गई। अब किसानों ने झज्जर जिले के गांव आसौदा में किसानों की पंचायत बुलाई है। इस पंचायत में आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश दलाल की अध्यक्षता में किसानों ने दोपहर बाद हरियाणा निवास में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात की। किसानों ने 25 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मनोहर लाल को सौंपा। हालांकि, पहली ही मांग पर पेंच फंस गया। किसानों ने कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे के साथ बनने वाले हरियाणा आर्बिटल रेल कॉरिडोर के लिए अधिगृहित की जा रही जमीन का मुआवजा बढ़ाने की मांग की लेकिन इस दौरान मुआवजा बढ़ाने के लिए सरकार राजी नहीं हुई। ऐसे में बैठक में सहमति नहीं बन पाई। गौरतलब है कि मुआवजा बढ़ाने को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। किसान यहां पर कई बार जमा भी लगा चुके हैं और टोल प्लाजा के पास लगातार धरना जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed