'नवजोत सिद्धू से नहीं कोई डील, पंजाब में प्रचार के लिए आएंगे लालू'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को यहां साफ किया कि नवजोत सिंह सिद्धू और कांग्रेस के बीच कोई डील नहीं हुई है।
कांग्रेस में शामिल होने के लिए कोई डील नहीं होती है।
सिद्धू कांग्रेस में शामिल होना चाहते थे। इस संबंध में उनके साथ भी तीन-चार बार बैठकें हुई थी। कैप्टन ने कहा कि पंजाब चुनावों में सिद्धू पार्टी के लिए एक स्टार प्रचारक होंगे।
पूरे चुनाव तो उन्हें सीएम कैंडीडेट के तौर पर प्रोजेक्ट करके लड़े जा रहे हैं। वह नामांकन पत्र भरने जाने से पहले अपने आवास स्थान मोती महल में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
कैप्टन ने एक सवाल के जवाब में स्पष्ट किया कि वह पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए व्यस्त होने के कारण नई दिल्ली में नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने मौके पर मौजूद नहीं थे। कैप्टन ने कहा कि सिद्धू के साथ उनके गहरे संबंध हैं। वह उन्हें तब से जानते हैं, जब सिद्धू बच्चे थे। उनके व पूर्व क्रिकेटर के मध्य कोई तनाव नहीं है।
'लंबी व पटियाला दोनों हलके अहम'
कैप्टन ने कहा कि आप नेता अपनी बुद्धि का इस्तेमाल किए बगैर बोल रहे हैं। पहले केजरीवाल ने कहा कि उन्हें बादल के खिलाफ लड़ना चाहिए। अब आप नेता कहते हैं कि वह मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़कर उनकी सहायता कर रहे हैं।
उन्होंने केजरीवाल के बयानों को बेतुका बताते हुए स्पष्ट किया कि उनका लंबी से चुनाव लड़ना केजरीवाल से मिली किसी भी कथित या असली चुनौती का जवाब नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य सिर्फ पंजाब के लोगों को बादलों से बचाने की इच्छा से प्रेरित है।
किसी पार्टी से नहीं होगा गठबंधन
उन्होंने साफ किया कि उनकी पार्टी किसी अन्य पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। दावा किया कि विस चुनावों में कांग्रेस दो तिहाई बहुमत हासिल करके अपनी सरकार बनाएगी।
लंबी व पटियाला दोनों हलके अहम
एक सवाल के जवाब में कैप्टन ने कहा कि उनके लिए पटियाला व लंबी दोनों महत्वपूर्ण विस क्षेत्र हैं और यह फैसला कि जीतने पर वह दोनों में से किस हलके की विधायक के तौर पर सदस्यता छोड़ेंगे, उचित समय पर लिया जाएगा।
पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए आएंगे लालू
कैप्टन ने कहा कि पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए लालू प्रसाद यादव आएंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भी बातचीत हुई है, लेकिन अभी उन्होंने इस संबंधी कोई जवाब नहीं दिया जाएगा। राहुल गांधी के 25 जनवरी को चुनाव प्रचार के लिए पंजाब आने की संभावना है।