फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There is going to be a big change in Haryana's Panchayati Raj system

होने जा रहा बड़ा बदलाव, पंचायत प्रतिनिधियों ने नहीं किया काम, तो घर बैठा सकेंगे ग्रामीण

Tue, 25 Aug 2020 08:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 Aug 2020 08:28 PM IST
सार

  • हरियाणा सरकार विधानसभा में पेश करेगी राइट-टू-रिकॉल बिल
  • पंचायती राज में 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित करने का भी आएगा बिल

विज्ञापन
There is going to be a big change in Haryana's Panchayati Raj system
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा की पंचायती राज व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य बनेगा जहां पर काम न करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों को वापस घर बैठाने की शक्तियां ग्रामीणों के पास होंगी। इसी तरह हर दूसरे गांव की सरपंच महिला होगी। बुधवार से शुरू हो रहे हरियाणा विधानसभा के सत्र में दो अहम बिल को पारित कराने की तैयारी है।   

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल का सपना सच होने जा रहा है। वह चाहते थे कि चयनित प्रतिनिधि अगर लोगों में अपना विश्वास खो दे तो जनता को ‘राइट-टू-रिकॉल’ का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने सरपंच का उदाहरण देते हुए बताया कि कई बार उन पर पद के दुरुपयोग के आरोप लगते हैं। जिसमें लोग चाहते हैं कि उसको पद से हटाया जाए। ऐसे में अगर ‘राइट-टू-रिकॉल’ का कानून बन जाएगा तो ग्रामीण मतदाताओं के पास सरपंच को हटाने का अधिकार होगा।
विज्ञापन


हरियाणा में पंचायती राज में 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित करने का बिल भी सदन में लाया जाएगा। इसके पास होने से ग्रामीण परिवेश में रह रहीं महिलाओं के लिए न केवल राजनीति के नए द्वार खुलेंगे बल्कि उन्हें खुद को साबित करने का एक प्लेटफॉर्म मिलेगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इसी तरह पंचायती राज संस्थाओं में बीसीए के लिए आठ प्रतिशत आरक्षण निर्धारित करने संबंधित बिल लाया जाएगा। इस सत्र में प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत नौकरियों देने का भी बिल लेकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विभागों में दिखेगा बदलाव
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के लोगों को जल्द ही शहरी स्थानीय निकाय, नगर एवं आयोजना विभाग, खेल विभाग आदि से संबंधित कई बदलाव देखने को मिलेंगे। सरकार स्तर पर इसे लेकर प्रक्रिया चल रही है।


सोमवार से शहरी क्षेत्र में शुरू होगी जमीनों की रजिस्ट्री
दुष्यंत चौटाला ने बताया कि सोमवार से शहरी क्षेत्र में जमीनों की रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है। अगले सोमवार तक रजिस्ट्री का कार्य शुरू हो जाएगा। शहरी स्थानीय निकाय विभाग व नगर एवं आयोजना विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र लेने का पोर्टल तैयार किया गया है, ताकि रजिस्ट्री करवाने वालों को चक्कर न काटने पड़े। वित्त विभाग के साथ इस पोर्टल के जुड़ने से जहां लोगों को सुविधा होगी, वहीं पारदर्शिता भी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed