{"_id":"6564d5acc4cb94db0002afdd","slug":"there-is-a-possibility-of-dense-fog-in-punjab-for-two-days-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather News: पंजाब में मौसम ने ली करवट, जानें- आने वाले दिनों में कैसा रहेगा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather News: पंजाब में मौसम ने ली करवट, जानें- आने वाले दिनों में कैसा रहेगा हाल
Mon, 27 Nov 2023 11:22 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:22 PM IST
सार
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक मंगलवार से दो दिन सुबह के समय पंजाब के कुछ हिस्सों में घना कोहरा पड़ सकता है। इसके साथ ही रात के तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन
Punjab Weather News:
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में मौसम ने करवट ले ली है। सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे, हालांकि हल्की बूंदाबांदी केवल चंडीगढ़ व जालंधर में ही कुछ जगहों पर हुई। ठंड बढ़ने के साथ अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। अब दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे पहुंच गया है। हालांकि अभी रात का तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री ऊपर बना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक मंगलवार से दो दिन सुबह के समय पंजाब के कुछ हिस्सों में घना कोहरा पड़ सकता है। इसके साथ ही रात के तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने वाहन चालकों को खास तौर से सुबह के समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
पंजाब में सोमवार को सबसे अधिक 24.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान पठानकोट का दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर का 22.4, लुधियाना का 21.0, पटियाला का 20.6, पठानकोट का 24.6, बठिंडा का 22.2, गुरदासपुर का 22.0, बरनाला का 21.3, मोगा का भी 21.3, जालंधर का 20.4 और रोपड़ का 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस गुरदासपुर का दर्ज किया गया।
विज्ञापन