{"_id":"637474f017f80872d65abe80","slug":"theft-in-three-shops-in-sonipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: तीन दुकानों की छत में सेंध लगाकर हजारों की नकदी व सामान चोरी, गांव मोहाना की घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat News: तीन दुकानों की छत में सेंध लगाकर हजारों की नकदी व सामान चोरी, गांव मोहाना की घटना
Wed, 16 Nov 2022 11:02 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:02 AM IST
सार
छत से दुकान में सेंध लगाकर अंदर से नौ हजार रुपये व हजारों रुपये कीमत के पाइप, सीसीटीवी की डीवीआर व अन्य सामान चोरी कर रखा था। बाद में पता लगा कि उनसे कुछ दूर स्थित बरोदा निवासी अनिल के श्रीराम मेडिकल स्टोर से चोर 22 हजार 700 रुपये व उनके गांव के ही सुरेश की कपड़ों की दुकान सांई कृपा से कपड़े चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन
दुकान की छत में लगाई सेंध।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के गांव मोहाना स्थित तीन दुकानों में सेंध लगाकर चोर हजारों का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव मोहाना निवासी राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गांव की अड्डे पर हार्डवेयर की दुकान कर रखी है। वह रात को दुकान बंद कर घर चले गए थे।
विज्ञापन
सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि चोरों ने छत से दुकान में सेंध लगाकर अंदर से नौ हजार रुपये व हजारों रुपये कीमत के पाइप, सीसीटीवी की डीवीआर व अन्य सामान चोरी कर रखा था। बाद में पता लगा कि उनसे कुछ दूर स्थित बरोदा निवासी अनिल के श्रीराम मेडिकल स्टोर से चोर 22 हजार 700 रुपये व उनके गांव के ही सुरेश की कपड़ों की दुकान सांई कृपा से कपड़े चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन
चोर दुकान से 20 ट्रैक सूट, 20 पाजामे, 15 टी-शर्ट, 10 जींस, पांच जोड़ी जूते व 1700 रुपये चोरी कर ले गए। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन