फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Theft in DRDO scientist house and BJP leader agency in Chandigarh

चंडीगढ़ में चोरों का आंतक: डीआरडीओ वैज्ञानिक के घर से सोने का उपग्रह उड़ाया, भाजपा नेता की एजेंसी के पांच ताले तोड़े

Thu, 07 Oct 2021 02:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 Oct 2021 02:31 AM IST
सार

चंडीगढ़ में चोरों का आतंक जारी है। चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अब चोरों ने डीआरडीओ वैज्ञानिक के घर और भाजपा नेता की एजेंसी को निशाना बनाया। चोरों ने पिछले 24 घंटे में छह ताले तोड़े और लाखों रुपये के जेवरात व नकदी उड़ा दी।

विज्ञापन
Theft in DRDO scientist house and BJP leader agency in Chandigarh
औद्योगिक क्षेत्र में चोरी की घटना की जांच करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में चोरों ने पिछले 24 घंटे में छह ताले तोड़कर चोरी की दो वारदात को अंजाम दिया। पहली वारदात में चोरों ने सेक्टर-29 स्थित डीआरडीओ वैज्ञानिक के घर से एक तोले सोने का एक उपग्रह समेत हीरे के जेवरात व 15 हजार की नकदी चोरी कर ली। दूसरी वारदात में औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 से भाजपा जिला अध्यक्ष मनु भसीन के एजेंसी की 6 फुट ऊंची दीवार फांदकर पांच ताले तोड़ 18 हजार की नकदी, एक डीवीआर चोरी कर लिया।

विज्ञापन


संबंधित थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पहली वारदात सेक्टर-29/ए में मंगलवार दोपहर साढ़े 12 से 3 बजे के बीच की है। पुलिस शिकायत में युगल किशोर जोशी ने बताया कि वह डीआरडीओ में वैज्ञानिक हैं। मंगलवार दोपहर वह बेटे के साथ बैंक गए थे। थोड़ी देर बाद लौटे तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा था। 
विज्ञापन


जांच में पाया कि चोरों ने उनके घर से 15 हजार की नकदी, सोने की दो चेन, एक जोड़ी बाली, एक तोले सोने का एक उपग्रह, इसरो प्रिंटेड एक सिक्का, हीरे की एक अंगूठी, 5 जोड़ी चांदी का कड़ा समेत चांदी का एक ग्लास चोरी कर लिया है। वहीं, पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छह फुट ऊंची दीवार फांदी, सीसीटीवी में दो युवक कैद

औद्योगिक क्षेत्र फेस-एक स्थित प्लाट नंबर 96 भसीन इंटरप्राइजेज की छह फुट ऊंची दीवार फांदकर चोर अंदर घुसे और मुख्य दरवाजे का एक ताला, तीन केबिन और एक गोदाम का ताला तोड़कर 18 हजार की नकदी व एक डीवीआर चोरी कर लिया। इसके अलावा 4 सीसीटीवी कैमरा व एक एलईडी टीवी भी तोड़ डाली। 

पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज से सामने आया कि मंगलवार रात करीब 2 बजे 2 युवक चेहरे पर रुमाल बांधे अंदर घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट जब्त कर सुबूत जुटाए। भाजपा जिला अध्यक्ष मनु भसीन ने बताया कि रोजाना की तरह मंगलवार शाम करीब 7 बजे एजेंसी बंद कर दी गई। बुधवार सुबह कर्मचारी ने जब एजेंसी खोली तो चोरी के बारे में पता चला। शिकायत पर औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

19 दिन बाद चोरी का मामला दर्ज 
बीते 17 सितंबर को सेक्टर-41 स्थित आयुर्वेदिक क्लीनिक से 60 हजार की नकदी, पुखराज की 2 अंगूठियां, सोने व चांदी की 2 अंगूठी, सोने की 2 चेन समेत अन्य गहने चोरी हो गए थे। आरोपियों ने वारदात को उस दौरान अंजाम दिया था, जब डॉ. माहेश्वरी अपनी बेटी को स्कूल से घर छोड़ने गई थी। इस दौरान क्लीनिक का शटर नीचे था। वापस लौटी तो दराज से सामान गायब था। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए थे। शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने करीब 19 दिन बाद चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed