फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The work of the civic bodies will remain struck except water supply strike from today

जलापूर्ति को छोड़कर ठप रहेगा निकायों का कामकाज, हड़ताल आज से

Tue, 27 Aug 2019 01:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 27 Aug 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
The work of the civic bodies will remain struck except water supply strike from today
demo pic
                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग के 32 हजार हजार कर्मचारी मंगलवार सुबह 6 बजे से तीन दिवसीय हड़ताल पर चले जाएंगे। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जलापूर्ति को छोड़कर 10 नगर निगमों,19 नगर परिषदों व 57 नगर पालिकाओं में काम काज ठप रहेगा।  नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने दावा किया कि हड़ताल की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने बातचीत की बजाय उत्पीड़न की कार्रवाई कर हड़ताल को कमजोर करने का प्रयास किया तो हड़ताल अनिश्चितकालीन भी हो सकती है। सरकार कर्मचारियों के साथ हुए समझौते को लागू नहीं कर रही है। 
विज्ञापन
1366 फायरमैन एवं ड्राइवरों को पदों को रिक्त मानकर 1046 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर पहले से लगे फायरमैन व ड्राइवर को नौकरी से निकालने के विरोध में कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान सुभाष लांबा ने कहा कि सरकार जानबूझकर कर्मचारियों को हड़ताल के लिए मजबूर कर रही है। मानी गई मांगों को जल्दी लागू किया जाना चाहिए। समझौता होने के बाद मानी गई मांगों की अधिसूचना जारी न करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed