फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The woman was entangled in conversation and her jewellery was looted and cash was also taken away

Chandigarh News: महिला को बातों में उलझा गहने लूटे, नकदी भी ले गए

Mon, 19 May 2025 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
The woman was entangled in conversation and her jewellery was looted and cash was also taken away
चंडीगढ़। सेक्टर-25 चौक के नजदीक तीन शातिरों ने 50 वर्षीय महिला को बातों में उलझाकर सोने के गहने और एक हजार रुपये लूट लिए। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सेक्टर-25 की रहने वाली महिला घर से पैदल जा रही थी। इसी बीच तीन अज्ञात व्यक्ति उसके पास आए। उन्होंने महिला को उसके कष्ट दूर करने और घर में कुछ बुरा होने की बात कहते हुए उलझा लिया। इसके बाद आरोपियों ने महिला से उसकी सोने की बालियां, सोने का लॉकेट और एक हजार रुपये उतरवा लिए। आरोपियों ने महिला को मिट्टी का एक टुकड़ा दिया और उसे कुछ दूरी पर फेंककर वापस आने के लिए कहा, यह कहते हुए कि ऐसा करने से उसके सभी कष्ट दूर हो जाएंगे। उस महिला ने वैसा ही किया जैसा आरोपियों ने कहा था। जब वह मिट्टी फेंककर लौटी, तो आरोपी मौके से गायब हो चुके थे। पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी उसके कान की सोने की बालियां, सोने का लॉकेट और एक हजार रुपये लेकर भाग निकले। सूचना मिलने पर सेक्टर-24 चौकी प्रभारी नीरज कुमार तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ दिन पहले सेक्टर 45 में भी इसी तरह की एक घटना हुई थी। एक महिला के हाथ में लकड़ी का टुकड़ा थमा दिया और सोने के गहने लूट लिए थे। उस महिला ने भी बताया था कि उसे घटना के दौरान कुछ भी होश नहीं था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed