{"_id":"585574914f1c1b686f64d915","slug":"the-veteran-actor-turned-theater-in-the-city-beautiful-big-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी ब्यूटीफुल में थिएटर को लेकर दिग्गज अभिनेता ने दिया बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी ब्यूटीफुल में थिएटर को लेकर दिग्गज अभिनेता ने दिया बड़ा बयान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 18 Dec 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
मिस्टर एंड मिसेज मुरारीलाल
- फोटो : अमर उजाला
मुझे खुशी है कि सिटी ब्यूटीफुल में थिएटर लोकप्रिय हो रहा है। लोग इससे लगातार जुड़ते जा रहे हैं। यह कहना है बॉलीवुड के अभिनेता, प्रोड्यूसर, डॉयरेक्टर सतीश कौशिक का।
विज्ञापन
वह शनिवार को टैगोर थिएटर में ‘मिस्टर एंड मिसेज मुरारीलाल’ नाटक में अभिनय करने यहां पहुंचे थे। शहर से थिएटर की शुरुआत करने वाले सतीश कौशिक ने इस मौके पर अपनी यादें ताजा कीं।
विज्ञापन
कौशिक ने बताया कि उन्होंने यहीं से अपने कैरियर की शुरुआत कर फिल्म, टीवी, थिएटर में शानदार मुकाम हासिल किया। इस मौके पर उन्होंने स्वर्गीय नाटककार बलवंत गार्गी के साथ बिताए गए अपने समय को भी याद किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ शहर केदर्शक पैसे देकर थिएटर देखने के आदी नहीं हैं। एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से मिस्टर एंड मिसेज मुरारीलाल नाटक में टिकट लगाना एक बेहतर पहल है।
सतीश कौशिक ने कहा मैंने वह समय भी देखा है जब हम लोग अपने शो केलिए प्रायोजक तलाशते रहते थे। लेकिन अब समय में बदल चुका है। उन्होंने यह भी कहा चंडीगढ़ शिक्षित लोगों का शहर है। यहां के लोगों को अच्छा थिएटर देखने को मिले तो वह पैसा भी खर्च कर सकते हैं।