फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The school bell rang... but the children and parents at home remained asleep

Chandigarh News: स्कूल की घंटी बजी... पर घर में बच्चे और अभिभावक सोते रह गए

Thu, 02 Jul 2026 03:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
The school bell rang... but the children and parents at home remained asleep
चंडीगढ़। एक महीने की गर्मी की छुट्टियों के बाद बुधवार को स्कूल तो खुल गए, लेकिन कई घरों में छुट्टियों की दिनचर्या पहले दिन भी हावी रही। देर रात तक मोबाइल, टीवी और छुट्टियों की मस्ती का असर सुबह साफ दिखाई दिया। कई घरों में अलार्म तो समय पर बजा, लेकिन बच्चे ही नहीं, अभिभावक भी देर तक सोते रहे। नतीजा यह रहा कि कुछ बच्चे स्कूल बस मिस कर बैठे, कई देर से स्कूल पहुंचे और कुछ पहले दिन स्कूल ही नहीं जा सके। सोशल मीडिया पर भी ऐसे कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहे।
विज्ञापन


सेक्टर-46 की नेहा शर्मा ने बताया कि बच्चों ने जल्दी सोने की कोशिश की, लेकिन छुट्टियों की आदत के कारण देर रात तक नींद नहीं आई। सुबह जब आंख खुली तो स्कूल बस जा चुकी थी। इसके बाद उन्हें बच्चों को कार से स्कूल छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन


मनीमाजरा निवासी राहुल ने बताया कि उनका बेटा छुट्टियों में रोज सुबह करीब 10 बजे उठता था। पहले दिन काफी कोशिश के बावजूद वह समय पर नहीं उठा, इसलिए परिवार ने उसे स्कूल नहीं भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-22 की प्रीति ने बताया कि छुट्टियों में पूरा परिवार देर रात तक फिल्में देखता था। इसका असर यह हुआ कि पहले ही दिन टिफिन बनाने से लेकर बच्चों को तैयार करने तक हर काम जल्दबाजी में करना पड़ा। उनका कहना है कि छुट्टियों की लय टूटने और नियमित दिनचर्या लौटने में अभी कुछ दिन लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed