फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The public will have to cooperate to eliminate dengue, the investigation team returning disappointed from the door

डेंगू के खात्मे के लिए जनता को देना होगा सहयोग, दरवाजे से निराश लौट रही जांच टीम

Tue, 04 Oct 2022 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
The public will have to cooperate to eliminate dengue, the investigation team returning disappointed from the door
चंडीगढ़। शहर में डेंगू तेजी से बढ़ता जा रहा है, लेकिन शहर की जनता इसके खात्मे में सहयोग नहीं कर रही है। लोग चेकिंग के लिए आए टीम को दरवाजे से ही लौटा दे रहे हैं। कई घरों में तो दरवाजे भी नहीं खोले जा रहे हैं या फिर उन्हें घर के अंदर प्रवेश ही नहीं करने दिया जा रहा। इसे लेकर स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि मलेरिया विभाग को अपने साथ पुलिसकर्मी में रखने पड़े हैं, जिन जगहों पर लोग उनका सहयोग नहीं कर रहे वहां उन्हें पुलिस की मदद लेनी पड़ रही है। बता दें सितंबर माह में पिछले पांच साल में सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज पाए गए हैं और अभी तक मरीजों की संख्या 270 पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लोगों को इस बात की जानकारी भी नहीं है कि उनके घर में बेकार पड़ा एक छोटा सा ढक्कन भी डेंगू के मच्छर का घर बन सकता है। मच्छर के लिए महज चार से पांच एमएल पानी ही लार्वा उत्पन्न करने के लिए काफी है। ऐसे में उन्हें इस बात को गंभीरता से लेनी होगी ताकि बचाव कार्य को सफल बनाया जा सके। मलेरिया विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि मादा एनाफिलीज एक बार में 300 अंडे देती है। ऐसे में जिन घरों में उसे पानी की थोड़ा भी पानी कहीं मिल गया तो वहां डेंगू के मच्छर उत्पन्न होते देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन

इनसेट
ध्यान दें.. यहां हो सकते हैं डेंगू के लार्वा
- घर में लगे मनी प्लांट के पौधे के पानी में
-फ्रिज के पीछे पानी की ट्रेन में
- पेड़ की कोपलों में एकत्र हुए पानी में
-सीवर के ऊपर लगे ढक्कन में छोटे
-छोटे ब्लॉक के अंदर एकत्र हुए पानी में
- फ्लावर पॉट के नीचे लगाए गए प्लेट में
- बंद पड़े कूलर में
-घर की आंगन या छत पर पड़े खाली डब्बे, बोतल में
-पानी की टंकी के ढक्कन ना होने पर उसके अंदर
-नारियल की खाली खोल में
इनसेट
मच्छरों से परेशान तो इन नंबरों पर कॉल करें
- 0172-2740408
- 0172-2722338
- 7626002036
- 0172-4174939
इनसेट
अब तक की कार्यवाई
9237- नोटिस
189 - कारण बताओ
249 - चालान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed