{"_id":"d36dd182eee66cd6e6db553f2a1026d1","slug":"the-property-tax-exemption-enjoyed-by-the-troops","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी टैक्स से सैनिकों को मिली पूरी छूट!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रापर्टी टैक्स से सैनिकों को मिली पूरी छूट!
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 10 Nov 2013 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने सैनिकों को प्रापर्टी टैक्स से छूट दे दी है। सैनिकों को राहत देने का निर्णय ले लिया गया है और जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा भी हो सकती है।
इससे प्रदेश के हजारों सैनिकों को राहत मिलेगी। हालांकि, सैनिकों को प्रापर्टी टैक्स में पूरी तरह राहत देने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
प्रापर्टी टैक्स के संबंध में पिछले दिनों जारी अधिसूचना के मुताबिक प्रदेश भर के सभी जिलों में 300 वर्ग गज तक के प्लॉट पर सैनिकों को प्रॉपर्टी टैक्स से छूट दी गई थी, लेकिन इससे ऊपर के प्लॉट पर टैक्स का प्रावधान था।
सैनिकों और पूर्व सैनिकों ने इसका विरोध करते हुए स्थानीय विधायक और एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा था।
पंचकूला के विधायक डीके बंसल ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात कर सैनिकों की प्रापर्टी पर लग रहे टैक्स को माफ करवाने की मांग की थी।
बंसल ने भी कहा कि मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है और जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। सैनिकों के छोटे-बड़े हर प्लॉट पर छूट लागू होगी।
बंसल ने कहा कि प्रापर्टी टैक्स में 30 फीसदी छूट का लाभ पाने के लिए आम लोगों द्वारा टैक्स जमा कराने की तारीख बढ़ाने की मांग को भी सीएम तक पहुंचा दिया गया है।