{"_id":"6642a73cd48f7571b107b5a9","slug":"the-promising-ones-showed-amazingvanshika-got-the-top-position-in-10th-and-rajeev-in-12th-chandigarh-news-c-16-pkl1043-420104-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: होनहारों ने दिखाया कमाल...वंशिका ने दसवीं और राजीव ने 12वीं में पाया शीर्ष स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: होनहारों ने दिखाया कमाल...वंशिका ने दसवीं और राजीव ने 12वीं में पाया शीर्ष स्थान
विज्ञापन
चंडीगढ़। आंखों में भले ही इनके रोशनी नहीं लेकिन इनके बुलंद हौसलों ने दिखा दिया कि वह किसी से कम नहीं हैं। ब्लाइंड स्कूल सेक्टर- 26 के छात्रों ने 10वीं और 12वीं कक्षा में बेहतरीन अंक पाए हैं। छात्रा वंशिका ने दसवीं कक्षा में 96 प्रतिशत अंक लेकर ब्लाइंड स्कूल टॉप किया। इनके पिता दिहाड़ीदार हैं। वहीं राजीव ने 12वीं कक्षा में 88.60 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया। इनके पिता ढाबा चलाते हैं। ब्लाइंड स्कूल का इस बार रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा। दसवीं कक्षा में कुल 16 बच्चों ने परीक्षा दी। इनमें 9 लड़के और 7 लड़कियां थीं। यह सभी बेहतर अकं लेकर पास हुए। वहीं, 12 कक्षा में कुल 9 बच्चे परीक्षा में बैठे। इनमें पांच लड़कियां और पांच लड़के शामिल रहे। सभी पास हुए। राजीव बोले- सिविल सर्विसेज में जाना चाहता हूं
12वीं के टॉपर राजीव ने बताया कि वह पंजाब के मलेरकोटला के रहने वाले हैं। उनके पिता चंद्रदेव ढाबा चलाते हैं। राजीव ने बताया कि वह ग्रेजुएशन करने के बाद सिविल सर्विसेज में जाना चाहते हैं। उन्होंने बताया स्कूल में टीचर्स ने पढ़ाई में काफी मदद की। टीचर्स ने ऑडियो रिकाॅर्ड कर भेजी, जिसके बाद खुद पढ़ाई की।
आईएएस बनकर देश सेवा करनी चाहती हूं
ब्लाइंड स्कूल की छात्रा वंशिका ने दसवीं कक्षा में 96 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया। उनके पिता सोनू हरियाणा के करनाल में दिहाड़ीदार हैं। वंशिका ने बताया कि सैंपल पेपर पर अधिक फोकस किया। वहीं, यू ट्यूब पर कई पढ़ाई के चैनेल से मदद मिली। स्कूल के टीचर्स ने भी काफी मदद की। भविष्य में आईएसएस ऑफिसर बनकर देश सेवा करना चाहता हूं।