फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The problems of golf clubs can increase if food samples report fails

फूड सैंपलों की रिपोर्ट फेल आई तो बढ़ सकती है चंडीगढ़ गोल्फ क्लब की मुश्किलें

Fri, 06 Jul 2018 09:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 06 Jul 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
The problems of golf clubs can increase if food samples report fails
सांकेतिक तस्वीर
किचन में फैली गंदगी पर चालान कटने के बाद भी गोल्फ क्लब की मुश्किलें कम नहीं हुईं हैं। फूड इंस्पेक्टर की टीम ने किचन से चटनी, ग्रेवी और मिक्स वेजिटेबल के सैंपल भरे हैं। इनकी रिपोर्ट 14 दिन में आएगी। यदि ये सैंपल फेल आते हैं तो गोल्फ क्लब पर भारी जुर्माना लग सकता है। अब ये रिपोर्ट पर निर्भर करता है कि लोगों के स्वास्थ्य के लिए फूड कितना खतरनाक था या नहीं।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त फूड डिपार्टमेंट किचन की स्थिति सुधारने के लिए एक नोटिस जारी कुछ समय की मोहलत देगा और यदि तय समय में किचन की स्थिति नहीं सुधरी तो गोल्फ क्लब का फूड लाइसेंस संस्पेंड हो जाएगा। गोल्फ क्लब में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के फूड डिपार्टमेंट ने छापा मारा था। इस दौरान किचन में काफी ज्यादा गंदगी पाई गई थी। उसके बाद फूड डिपार्टमेंट ने तीन सैंपल भरे और एक चालान भी काटा।
विज्ञापन


गोल्फ क्लब के किचन का कुछ इस तरह था नजारा
सूत्रों ने बताया कि किचन का नजारा ऐसा था कि जो भी देख ले वो गोल्फ क्लब का खाना नहीं खाएगा। फ्रिज और ओवन काफी गंदे थे। ऐसा लग रहा था कि काफी दिनों से इनकी सफाई नहीं हुई है। कई सामान खुले पड़े थे। किचन के अंदर काफी सारी मक्खियां थीं। पेस्ट कंट्रोल का कोई इंतजाम नहीं था। दरवाजे खुले थे। नॉनवेज के साथ वेज का सामान रखा था। इससे इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। कर्मचारियों ने ना तो दस्ताने पहन रखे थे और न ही टोपी पहनी हुई थी। बनाया गया फूड को ढका नहीं गया था। डस्टबिन भी ढके नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी क्लबों में मारे जाएंगे छापे
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें एक नहीं बल्कि सभी के बारे में सूचना मिली कि उनके यहां फूड सेफ्टी एक्ट का उल्लंघन किया जा रहा है। बेहद गंदगी भरी स्थिति में खाना बनाया जाता है। विभाग ने इस बात को गंभीरता से लिया है और सभी क्लबों को बारी-बारी से अचानक चेक किया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed