{"_id":"6957c65a1801bee1090be8f3","slug":"the-opposition-to-the-ram-ji-scheme-is-politically-motivated-bjp-chandigarh-news-c-74-1-lud1001-113680-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जी राम जी योजना का विरोध राजनीति प्रेरित: भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जी राम जी योजना का विरोध राजनीति प्रेरित: भाजपा
विज्ञापन
लुधियाना। भारतीय जनता पार्टी ने जी राम जी योजना को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के विरोध पर कड़ा पलटवार किया है। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व आईएएस अधिकारी एसआर लद्धड़ और जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने विपक्ष के आरोपों को तथ्यहीन, राजनीति से प्रेरित और नैतिक रूप से खोखला करार दिया। लद्धड़ ने कहा कि संसद द्वारा पारित किसी अधिनियम के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पारित करने का न तो कोई संवैधानिक आधार है और न ही कानूनी महत्व। उन्होंने बजट में कटौती के आरोपों को भी सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ऐसे दावे जनता को गुमराह करने के लिए किए जा रहे हैं।
लद्धड़ ने स्पष्ट किया कि जी राम जी योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से 1.51 लाख करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया गया है। राज्य अंशदान जुड़ने के बाद कुल राशि पहले से अधिक होगी। योजना के तहत 100 की बजाय 125 दिनों का रोजगार सुनिश्चित किया गया है, जबकि 15 दिनों के भीतर काम न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान रखा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की जनहितकारी और सुधारात्मक योजनाओं का समर्थन करने के बजाय आप और कांग्रेस जानबूझकर भ्रम फैला रही हैं, ताकि भ्रष्टाचार और निहित स्वार्थों को संरक्षण मिल सके। यह विरोध गरीबों के हित में नहीं, बल्कि व्यवस्था में पारदर्शिता से बचने का प्रयास है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला महामंत्री यशपाल जनोत्रा, जिला उपाध्यक्ष मनीष चोपड़ा व नवल जैन और प्रेस सचिव डॉ. सतीश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद