{"_id":"66ea344bad425816d5029be4","slug":"the-most-expensive-commercial-site-sold-for-rs-52711-crore-in-sector-62-of-mohali-chandigarh-news-c-16-1-pkl1005-519661-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मोहाली के सेक्टर-62 में 527.11 करोड़ की बिकी सबसे महंगी कॉमर्शियल साइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मोहाली के सेक्टर-62 में 527.11 करोड़ की बिकी सबसे महंगी कॉमर्शियल साइट
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने प्रदेश भर में संपत्तियों के ई ऑक्शन के जरिए 2,945 करोड़ रुपये की कमाई की है। पंजाब शहरी योजना एवं विकास प्राधिकरण (पुडा) और प्रदेश के अन्य क्षेत्रीय विकास प्राधिकरणों ने संपत्तियों की ई नीलामी के जरिए करोड़ों रुपये का राजस्व जुटाया है। सबसे महंगी साइट मोहाली सेक्टर-62 स्थित काॅमर्शियल साइट रही, इसे 527.11 करोड़ रुपये में नीलाम किया गया। यह साइट 6.64 एकड़ की है। पुडा और अन्य विकास प्राधिकरणों की ओर से 6 से 16 सितंबर तक प्रॉपर्टी की यह ई ऑक्शन की गई। इसमें ग्रुप हाउसिंग, मल्टीप्लेक्स, वाणिज्यिक स्थल, आवासीय प्लॉट, एससीओ, बूथ, दुकानें, एससीएफ और अन्य संपत्तियां शामिल थीं। आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग के तहत काम कर रहे विकास प्राधिकरणों ने समाज के सभी वर्गों के लोगों को अपनी सपनों की संपत्तियां खरीदने का अवसर प्रदान किया। इन संपत्तियों की नीलामी के प्रति आम जनता, विशेषकर आवासीय प्लॉट के इच्छुक और व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे लोगों ने विशेष रुचि दिखाई। सीएम भगवंत मान ने बताया कि ई-नीलामी के शानदार परिणामों ने राज्य सरकार की लोकपक्षीय नीतियों पर मुहर लगाई है। ई-ऑक्शन के माध्यम से कमाई गई हर पाई विकास परियोजनाओं पर खर्च की जाएगी ताकि लोगों को उच्चस्तरीय सुविधाएं मिल सकें।
पुडा और अन्य प्राधिकरणों ने इतनी संपत्तियों की ई ऑक्शन : पुडा को ऑपटिमम यूटिलाइजेशन ऑफ वैकेंट गवर्नमेंट लैंड्स (ओयूवीजीएल) की 162 संपत्तियों की नीलामी प्राप्त हुई। गमाडा ने सेक्टर-62 में दो व्यावसायिक स्थानों, ईको-सिटी-1 और एयरोसिटी में एक-एक प्लॉट (चंक), सेक्टर-66 में तीन ग्रुप हाउसिंग स्थानों, एसएएस नगर के विभिन्न सेक्टरों में 16 एससीओ और 12 बूथों की सफल नीलामी की। इसी तरह गलाडा ने 32 संपत्तियों की नीलामी की। बठिंडा विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने 23 संपत्तियों की नीलामी की। अमृतसर विकास प्राधिकरण (एडीए) और जालंधर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने 34 और 22 संपत्तियों की नीलामी की, जबकि पटियाला विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने 17 संपत्तियों की नीलामी की। सफल बोलीदाताओं को कुल कीमत का 10 प्रतिशत जमा करने पर संबंधित जगह आवंटित की जाएगी और कुल कीमत का 25 प्रतिशत भुगतान करने के बाद कब्जा सौंपा जाएगा।