{"_id":"57dadd724f1c1bd949d47a20","slug":"the-message-of-saving-daughter-through-paintings-amazing-paintings","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चित्र के जरिए बेटी बचाने का संदेश, देखिए 19 चित्रकारों की कमाल की पेटिंग्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्र के जरिए बेटी बचाने का संदेश, देखिए 19 चित्रकारों की कमाल की पेटिंग्स
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 16 Sep 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
Painting Exhibition
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब कला भवन में वीरवार से ‘शेड्स ऑफ होप’ नामक पेंटिग एग्जिबिशन की शुरुआत हुई, यह 18 सितंबर तक चलेगी। इस एग्जिबिशन का आयोजन भिवानी आधारित संस्था आन ने किया है।
इस प्रदर्शनी में हरियाणा, मुंबई और दिल्ली के 19 पेंटर्स की करीब 80 पेंटिग्स को प्रदर्शित किया गया है।
किसी ने अपनी पेंटिग्स में लड़की के दर्द को बयां किया है तो किसी ने भ्रूण हत्या के मामले को संजीदगी से पेश किया है। किसी ने लड़की के जन्म से लेकर उसके जीवन में आने वाली चुनौतियों को पेंटिंग का रूप देकर पेश किया है। इसके अलावा आर्टिस्टों ने कुदरत, झरनों, नदियों और अध्यात्म पर आधारित पेंटिग को भी डिस्पले किया है। प्रदर्शनी में डॉक्टर राजेश जांगरा के जंक आयरन से बने स्क्ल्पचर भी मुख्य आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

बेटी बचाना है मकसद
Painting Exhibition
- फोटो : अमर उजाला
इस एग्जिबिशन में प्रियंका दुआ, कीर्ति चौहान, राजपाल, पूनम आनंद, अमीर, डॉक्टर राजेश, आशीष ठाकुर, डॉक्टर गीता रानी, अभिमन्यु सोनी, मनोज कुमार, अनु, राधिका, ऋतु अरोड़ा, डॉक्टर मुक्ता कुमार और शीना ने भाग लिया।
इसकी आयोजक कीर्ति चौहान बताती हैं कि एग्जिबिशन लगाने का यही मकसद है कि अपने आर्ट वर्क के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को बेटी बचाने का संदेश दिया जा सके। चंडीगढ़ केबाद यह एग्जिबिशन दिल्ली, मुंबई से लेकर पूरे देश में लगाई जाएगी।