{"_id":"bac8e1c56c3462555a9d4dd92e841a79","slug":"the-health-of-baby-26-is-perfect","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची ‘26’ को जल्द मिलेगा अपनों का साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची ‘26’ को जल्द मिलेगा अपनों का साथ
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
Updated Mon, 10 Feb 2014 10:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका रेलवे क्वार्टर के पास गणतंत्र दिवस के दिन मिली नवजात बच्ची अब पूरी तरह स्वस्थ है। सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल के निकू वार्ड में भर्ती ‘26’ का बल्ड शुगर और प्लेटलेट्स नार्मल है।
यह बच्ची 26 जनवरी को मिली थी, इसलिए उसका नाम ‘26’ रख दिया गया।
बाल रोग विशेषज्ञ के अनुसार, उसे ग्लूकोज देना बंद कर दिया गया है, क्योंकि बच्ची सही तरीके से फीड ले रही है।
यदि फीड पर बच्ची का शुगर लेवल सोमवार शाम तक सही रहा तो उसे मंगलवार यानी 11 फरवरी तक डिस्चार्ज कर शिशु गृह भेज दिया जाएगा।
अभी ऐसा है हाल
बच्ची को रविवार को चम्मच से 30-40 एमएल दूध पिलाया गया। जांच के दौरान उसका प्लेटलेट्स 1.8 लाख और ब्लड शूगर 79 पाया गया।
नार्मल बच्चों का प्लेटलेट्स 1.5 से 3.5 के बीच होता है और ब्लड शूगर 45 या इससे ऊपर।
गोद लेने के लिए 20 लोगों ने जताई इच्छा
बच्ची को गोद लेने के लिए करीब 20 लोग सामने आ चुके हैं, जिनका जिक्र चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की लिस्ट में है।
जिला बाल कल्याण अधिकरी एवं कमेटी के सदस्य बीरेंदर सिंह ने बताया कि बच्ची को गोद लेने के लिए 15-20 लोग वेटिंग में हैं और दस लोगों के फोन भी आ चुके हैं।
बच्ची को गोद लेना है तो यह भी जानिए
जिला बाल कल्याण अधिकारी ने बताया कि बच्ची को गोद लेने के लिए ‘माता और पिता’ दोनों की उम्र मिलाकर 90 साल से ऊपर नहीं होना चाहिए।
26 फरवरी तक यदि बच्ची के अभिभावक का पता नहीं लग पाता है तो जांच के बाद पुलिस चाइल्ड वेलफेयर को रिपोर्ट सौंपेगी। उसके बाद ही बच्ची को कोई गोद देने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वेटिंग लिस्ट में जो पहले स्थान पर होगा और मापदंड पूरी करेगा, उसे प्राथमिकता दी जाएगी।
और पांच लोग पहुंचे गोद लेने
बच्ची ‘26’ को गोद लेने के लिए शनिवार की सुबह से रविवार शाम तक पांच लोग सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन फिलहाल बच्ची के अस्पताल से डिस्चार्ज होने और बाकी प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है।