{"_id":"5bf6e597bdec2241682915e3","slug":"the-golden-temple-in-amritsar-lit-up-on-the-eve-of-guru-nanak-ji-jayanti","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर जगमगा उठा स्वर्ण मंदिर, पंज प्यारों की अगुवाई में शुरू हुआ नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर जगमगा उठा स्वर्ण मंदिर, पंज प्यारों की अगुवाई में शुरू हुआ नगर कीर्तन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर( पंजाब)
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
श्री हरमंदिर साहिब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गुरु नानक देव जी के 549 वें प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर अमृतसर स्थित विश्व प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर रोशनी से जगमगा उठा। विशेष लाइटों से श्री हरमंदिर साहिब को सजाया गया। प्रकाश पर्व के मौके पर देश-विदेश से भक्त दर्शन के लिए अमृतसर पहुंच रहे हैं। वहीं गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 549वें प्रकाश पर्व पर वीरवार को पंज प्यारों की अगुवाई में श्री अकाल तख्त साहिब से एक नगर कीर्तन निकाला गया।
विज्ञापन
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की ताबियां श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह बैठे थे। नगर कीर्तन के दौरान संगत शबद का गान कर रही थी। नगर कीर्तन के रास्ते में संगत ने चाय -पानी, मिठाई और फलों के लंगर लगाए हुए थे।
विज्ञापन
इस दौरान एसजीपीसी सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी, स्कूल/कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ-साथ स्कूली बैंड, सिंह सभा और निहंग संगठन भी नगर कीर्तन में शामिल हुए। नगर कीर्तन शहर के कई इलाकों से गुजरा। निहंग जत्थे ने गतका में जौहर दिखाए। नगर कीर्तन श्री अकाल तख्त साहिब में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
Punjab: The Golden Temple in Amritsar lit up on the eve of #GuruNanakJayanti. pic.twitter.com/wSz3ZVfKvK
— ANI (@ANI) November 22, 2018