फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The former MP raised the issue of connecting Fatehabad to the rail network before the Railway Minister.

Chandigarh News: पूर्व सांसद ने रेल मंत्री के समक्ष उठाया फतेहाबाद को रेल नेटवर्क से जोड़ने का मुद्दा

Thu, 12 Dec 2024 07:27 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
The former MP raised the issue of connecting Fatehabad to the rail network before the Railway Minister.
पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने रेल मंत्री को सौंपा मांग पत्र
विज्ञापन

चंडीगढ़। सिरसा लोकसभा में रेलवे के नेटवर्क को लेकर पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष सिरसा में रेलवे की सेवाएं बेहतर करने के साथ ही फतेहाबाद को रेल नेटवर्क से जोड़ने का मुद्दा उठाया। उन्होंने बकायदा रेल मंत्री को एक मांग पत्र भी सौंपा। वहीं, सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने भी संसदीय क्षेत्र में ट्रेनों के ठहराव को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखा और लोकसभा में इससे जुड़ा सवाल भी रखा था।


केंद्रीय रेल मंत्री के साथ पूर्व सांसद दुग्गल ने संसदीय क्षेत्र में रेल नेटवर्क की बेहतर सेवाओं समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने सिरसा के प्लेटफार्म के आधुनिकीकरण और फतेहाबाद-अग्रोहा को रेल मार्ग से जोड़ने की पुरानी मांग को पूरा करने को लेकर भी पत्र सौंपा। उन्होंने कालिंदी एक्सप्रेस को भिवानी से आगे सिरसा तक एक्सटेंड करने की पुरानी मांग को भी रेल मंत्री के समक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed