Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The first Para Kabaddi National Championship will create new history

Chandigarh News: नया इतिहास रचेगी पहली पैरा कबड्डी की नेशनल चैंपियनशिप

Sat, 28 Mar 2026 12:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
The first Para Kabaddi National Championship will create new history
चंडीगढ़। देश में पहली बार सीनियर स्तर पर पैरा कबड्डी का बड़ा मंच तैयार होने जा रहा है। पैरा एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (पीएकेएफआई) 29 से 31 मार्च तक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पहली सीनियर नेशनल पैरा कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन करने जा रही है। यह आयोजन पैरालंपिक्स कमेटी ऑफ इंडिया से संबद्ध है। इसमें देशभर से करीब 24 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में पैरा एथलीट अपनी प्रतिभा, संघर्ष और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता में आयोजक खेल संस्था के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें पीएकेएफआई के अध्यक्ष राजिंदर कुमार सैनी, महासचिव गुरदीप सिंह, तकनीकी निदेशक पवन राणा, कोषाध्यक्ष बलजीत सिंह और कबड्डी प्रमोटर रमेश शामिल रहे।
विज्ञापन

राजिंदर कुमार सैनी ने बताया कि यह चैंपियनशिप न केवल खेल प्रतियोगिता होगी बल्कि देश में पैरा स्पोर्ट्स के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल भी साबित होगी। खिलाड़ियों के आवास, तकनीकी व्यवस्थाएं, नियम-कानून और लॉजिस्टिक्स सहित सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है, ताकि आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खेल जगत की कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल होंगी, जो पैरा एथलीटों का उत्साह बढ़ाएंगी और उन्हें समर्थन देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैरा खेलों को नई पहचान दिलाना है उद्देश्य
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश में पैरा कबड्डी को बढ़ावा देना, दिव्यांग खिलाड़ियों को समान अवसर और पहचान दिलाना तथा उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए मंच प्रदान करना है। इसके साथ ही खिलाड़ियों के लिए रोजगार और बेहतर करियर अवसरों के रास्ते खोलना भी इस पहल का अहम लक्ष्य है। आयोजकों के अनुसार वे देश में समावेशी खेल संस्कृति को मजबूत करने और पैरा एथलीटों को वैश्विक मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed