{"_id":"6699b547a74ff9f8b70c7c99","slug":"the-first-citizen-of-the-city-planted-the-first-sapling-under-the-campaign-on-the-occasion-of-25th-foundation-day-of-amar-ujala-in-chandigarh-chandigarh-news-c-16-1-pkl1005-471593-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चंडीगढ़ में अमर उजाला के 25वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर अभियान के तहत शहर के प्रथम नागरिक ने लगाया पहला पौधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चंडीगढ़ में अमर उजाला के 25वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर अभियान के तहत शहर के प्रथम नागरिक ने लगाया पहला पौधा
विज्ञापन
चंडीगढ़। आपके विश्वास और स्नेह के बूते अमर उजाला चंडीगढ़ में 25वां स्थापना दिवस (20 जुलाई) मना रहा है। सिल्वर जुबली के इस उपलक्ष्य पर ''''एक पौधा नई पीढ़ी के लिए'''' अभियान शुरू किया गया है। वीरवार को मेयर कुलदीप कुमार ने रोज गार्डन में एक पौधा लगाकर इसकी शुरुआत की। इस अभियान के तहत ट्राइसिटी चंडीगढ़ में भावी पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित करने और सिटी ब्यूटीफुल को और सुंदर बनाने के लिए बच्चों के नाम पर पौधारोपण किया जाएगा। आप भी इस अभियान से जुड़कर अपने बच्चे के नाम पर एक पौधा लगाएं।
सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन में वीरवार को शहर के प्रथम नागरिक कुलदीप कुमार ने अभियान के तहत पहला पौधा लगाने के बाद कहा कि अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है। अपने बच्चों के नाम पर पौधा लगाकर हम भावी पीढ़ी के लिए सुरक्षित वातावरण दे सकते हैं। 25वें स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि यह अभियान पत्रकारिता में ऊंचे मापदंड स्थापित करने वाले अमर उजाला संस्थान की समाज के प्रति प्रतिबद्धता भी दर्शाता है। नगर निगम प्रशासन भी इस अभियान में हर संभव मदद करेगा।