फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The Family of accused reached the court

पटियालाः डेरा प्रेमी बिट्टू की हत्या के आरोपी का परिवार पहुंचा कोर्ट, लगाई ये गुहार

Thu, 27 Jun 2019 01:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 27 Jun 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
The Family of accused reached the court
सांकेतिक तस्वीर

नाभा जेल में डेरा प्रेमी की हत्या के आरोपी मनिंदर सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब के परिवार वाले कोर्ट पहुंच गए हैं। परिवार वालों ने वकील बरजिंदर सिंह सोढ़ी के जरिये पटियाला में ड्यूटी मजिस्ट्रेट जीएस जौहल की अदालत में याचिका डाली है कि उनके बेटे को पुलिस ने परिवार को सूचना दिए बगैर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


परिवार वालों ने गुहार लगाई कि उन्हें उनके बेटे से मिलने की अनुमति दिलाई जाए। बाद में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने परिवार वालों को आरोपी मनिंदर सिंह से मिलवा दिया।
विज्ञापन


वकील बरजिंदर सिंह सोढ़ी ने बताया कि संविधान के मुताबिक और सुप्रीम कोर्ट की सख्त हिदायतों के अनुसार यह जरूरी होता है कि अगर किसी व्यक्ति को किसी केस में गिरफ्तार किया जाता है तो उसके परिवार को सूचना दी जाए लेकिन मनिंदर सिंह के केस में ऐसा नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अभाव में मनिंदर के परिवार वाले कोई वकील न कर सके, जिस कारण पुलिस ने आसानी से मनिंदर सिंह का चार दिनों का रिमांड ले लिया। अब परिवार वालों ने पटियाला अदालत में याचिका दायर की है, जिसमें उन्हें मनिंदर सिंह से मिलवाने की अनुमति देने की मांग की है। कोर्ट के आदेश के बाद शाम को मनिंदर सिंह को उसके पिता व भाई से मिलवा दिया गया।

डेरा प्रेमी की हत्या के चारों आरोपियों गुरसेवक सिंह, मनिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, लखबीर सिंह को गुरुवार को पटियाला अदालत में रिमांड खत्म होने पर पेश किया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस आरोपियों के और पुलिस रिमांड की मांग करेगी। 

इस मामले में पटियाला सीआईए स्टाफ पुलिस मोहाली से जसप्रीत सिंह को भी उठाया है। इस मामले में नाभा जेल से बंबीहा ग्रुप के दो कैदियों से दो मोबाइल बिना सिम के बरामद किए गए हैं। इन कैदियों के वरिंदर सिंह व सुनील भमोट हैं। बताया जा रहा है कि डेरा प्रेमी की हत्या की वारदात को अंजाम देने में इन्हीं मोबाइलों का इस्तेमाल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed