{"_id":"62f80f6e25b18e72c90ec5be","slug":"the-family-members-of-the-players-of-tricity-were-stunned-by-the-honor-received-from-pm-modi-chandigarh-news-pkl4594795183","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी से मिले मान सम्मान से ट्राइसिटी के खिलाड़ियों के परिजन गदगद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी से मिले मान सम्मान से ट्राइसिटी के खिलाड़ियों के परिजन गदगद
विज्ञापन
चंडीगढ़। राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाली ट्राइसिटी की खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मिले मान सम्मान से परिजन गदगद हैं। इस दौरान मोदी खिलाड़ियों से गर्मजोशी से मिले और उनकी हौसलाअफजाई से ट्राइसिटी की बेटियां काफी खुश हैं। शनिवार को विभिन्न खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए दिल्ली में सम्मान समारोह रखा गया। इस समारोह में शहर से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सिल्वर मेडल जीतने सदस्य तानिया भाटिया और हरलीन देयोल के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम की कांस्य पदक जीतने वाली मोनिका मलिक भी शामिल रहीं। वहीं मुक्केबाजी में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फार वुमन-26 की पूर्व छात्रा नीतू की प्रधानमंत्री ने जमकर तारीफ की।
परिवार में खुशी, अब नौकरी मिले तो डबल खुशी
नीतू ने 48 किलो भारवर्ग में इंग्लैंड की बॉक्सर रेस्जटान डेमी जेड को 5-0 से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीता था। सम्मान समारोह में जब प्रधानमंत्री ने नीतू की तारीफ करते हुए कहा कि नीतू ने तो प्रतिद्वंद्वियों को मैदान छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। यह बात सुनकर नीतू का परिवार भावुक हो गया। पिता भगवान सिंह ने कहा कि बेटी पर गर्व हैं। परिवार में खुशी का माहौल है अगर बेटी को नौकरी मिल जाए तो डबल खुशी की बात होगी।
बेटियों के सम्मान से परिजन गदगद
सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री ने भारतीय महिला हॉकी और महिला क्रिकेट टीमों की तारीफ करते हुए कहा कि इन दोनों टीमों ने इतिहास रच दिया है। क्रिकेटर हरलीन देयोल और तानिया भाटिया, भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य मानिका मलिक के परिवार वालों ने सम्मान समारोह को घर पर देखा। उन्होंने कहा कि बेशक वह वहां नहीं थे लेकिन बेटियाें को मिले सम्मान से वह गदगद हैं