फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The end of ego is the path to self-realization: Pandit Ramkumar Mishra

अहंकार का अंत ही आत्मकल्याण का मार्ग : पंडित रामकुमार मिश्रा

Wed, 05 Aug 2026 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
The end of ego is the path to self-realization: Pandit Ramkumar Mishra

विज्ञापन
चंडीगढ़। श्री शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन कथा व्यास पंडित रामकुमार मिश्रा ने नारद मोह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि अहंकार मनुष्य के विवेक को नष्ट कर देता है जबकि विनम्रता उसे ईश्वर के निकट ले जाती है। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरा पंडाल शिवमय हो गया।
कथावाचक ने बताया कि देवर्षि नारद को अपनी तपस्या और सौंदर्य का अभिमान हो गया था। भक्त के कल्याण के लिए भगवान विष्णु ने अपनी योगमाया से ऐसी लीला रची कि नारद ने हरि जैसा मुख मांगा लेकिन हरि शब्द के दो अर्थ होने के कारण उन्हें वानर का मुख प्राप्त हुआ। स्वयंवर में उपहास का पात्र बनने के बाद जब उनका अहंकार टूट गया, तब भगवान विष्णु ने उन्हें वास्तविक स्वरूप लौटाते हुए समझाया कि सच्चा भक्त अहंकार से नहीं बल्कि समर्पण और विनम्रता से महान बनता है।
विज्ञापन

पंडित मिश्रा ने कहा कि यह प्रसंग प्रत्येक व्यक्ति को अपने भीतर के अहंकार का त्याग कर सेवा, भक्ति और सदाचार का मार्ग अपनाने की प्रेरणा देता है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के बीच भगवान शिव और भगवान विष्णु के जयकारे लगाए। आयोजक बीके सिंह, अशोक जिंदल ने बताया कि कथा के अंत में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख-समृद्धि और लोककल्याण की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed