{"_id":"645417b41fc7df40190bc684","slug":"the-effect-of-western-disturbance-decreased-the-mercury-again-crossed-30-degrees-chandigarh-news-c-16-pkl1043-132439-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कम हुआ पश्चिमी विक्षोभ का असर, पारा फिर 30 डिग्री पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कम हुआ पश्चिमी विक्षोभ का असर, पारा फिर 30 डिग्री पार
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। वीरवार को शहर में पूरे दिन धूप रही। इसकी वजह से तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई। पिछले कुछ दिन की बारिश के बाद वीरवार को तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया।
मौसम विभाग के अनुसार, अब आने वाले दिनों में शहर में बारिश की संभावना नहीं है। अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। वीरवार को सुबह से ही अच्छी धूप निकली, जो पूरे दिन रही। हालांकि पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से अभी तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में एक बार फिर गर्मी की वापसी होगी और तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच जाएगा।