फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The delegation asked .. Does the city need water 24 hours a day seven days

शिष्टमंडल ने जनप्रतिनिधियों से पूछा, क्या शहर को जरूरत है 24ᅲ7 पेयजलापूर्ति की

Fri, 09 Oct 2020 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
The delegation asked .. Does the city need water 24 hours a day seven days
मलोया में पेयजलापूर्ति की व्यवस्था देखता फ्रांस का शिष्टमंडल। - फोटो : CHANDIGARH
शिष्टमंडल ने पूछा.. क्या शहर को सातों दिन 24 घंटे पानी की जरूरत है
विज्ञापन

पार्षद, एनजीओ और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के साथ शिष्टमंडल ने की चर्चा
- कॉलोनी नंबर, मलोया में भी निरीक्षण करने पहुंचा फ्रांस से दौरे पर आया शिष्टमंडल
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। फ्रांस के शिष्टमंडल ने वीरवार को शहर के पार्षद, एनजीओ और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के साथ चर्चा की। इस दौरान उन्होंने शिष्टमंडल ने पूछा, क्या शहर को सातों दिन 24 घंटे पानी की आपूर्ति की आवश्यकता है। शिष्टमंडल ने कॉलोनी नंबर 4 व मलोया का भी निरीक्षण किया।

पांच दिवसीय दौरे के चौथे दिन शिष्टमंडल सबसे पहले कॉलोनी नंबर चार में पहुंचा। वहां कैसे लोग रहते थे, उन्हें पानी की आपूर्ति कैसे होती थी समेत अन्य बातों की जानकारी ली। उसके बाद पुनर्वास योजना के तहत लोगों को मलोया स्थित जिस कॉलोनी में बसाया गया है, वहां का निरीक्षण किया। वहां रह रहे लोगों से शिष्टमंडल ने जानकारी ली। शिष्टमंडल ने पूछा कि पहले पानी की व्यवस्था कैसे करते थे, अब क्या सुविधा मिली है, पहले कितना बिल आता था, अब कितना आता है, पहले कितना समय खराब होता था, अब कितने समय में पानी मिल जाता है, सातों दिन 24 घंटे पानी मिलने से क्या सुविधा होगी के साथ कई अन्य बातें पूछी। उसके बाद शिष्टमंडल स्मार्ट सिटी पहुंचा। वहां पार्षद राजेश कालिया, महेश इंदर सिंह, सेक्टर-8 व 21 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष व कुछ सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठक की। शिष्टमंडल ने सभी से पूछा कि सातों दिन 24 घंटे पानी की जरूरत है। यह सुविधा मिलने के बाद पानी के रेट बढ़ेंगे, क्या शहरवासी यह वहन कर सकेंगे। पहले जब पानी के दाम बढ़े तो कैसे चर्चा की गई। बैठक में मौजूद सदस्यों ने कहा कि सुविधा मिलेगी तो अधिक बिल चुकाने में कोई समस्या नहीं है। उसके बाद शिष्टमंडल ने अधिकारियों के साथ प्रोजेक्ट के नियम व शर्तों को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed