फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The country's home minister is exiled from Gujarat: CM Mann

सभी केंद्र... गुजरात से तड़ीपार हैं देश के गृहमंत्री: सीएम मान

Fri, 11 Jul 2025 07:31 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
The country's home minister is exiled from Gujarat: CM Mann
-प्रधानमंत्री के विदेश दौरे के बारे में क्या सवाल करने का कोई अधिकार नहीं
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर बड़ा सियासी हमला बोला है। मान ने कहा कि देश के गृहमंत्री को गुजरात से तड़ीपार कर रखा है। जब तड़ीपार हुए लोग देश के गृहमंत्री बन जाएंगे तो क्या होगा।
मान ने यह विवादित बयान तब दिया जब उनसे विदेश मंत्रालय की टिप्पणी के बारे में सवाल किया गया। सीएम मान ने वीरवार को कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधा था। सीएम मान ने वीरवार को कहा था कि प्रधानमंत्री के पास विदेश का दौरा करने का समय है लेकिन जहां 140 करोड़ की जनता रहती है वहां समस्या हल करने का समय नहीं है। पीएम ऐसे देशों का दौरा कर रहे हैं जहां की आबादी 10 हजार भी नहीं। उन्हें वहां का सर्वाेच्च सम्मान दिया जा रहा है। इस बयान की शुक्रवार को विदेश मंत्रालय ने निंदा की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जुलाई से घाना, त्रिनिदाद, टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया के दौरे पर थे।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय (एमईए) की टिप्पणी पर सीएम मान ने पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार की कार्यवाही स्थगित होने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री के विदेश दौरे के बारे में क्या उन्हें सवाल करने का अधिकार नहीं है। पीएम जब भी विदेश यात्रा पर जाते हैं, वहां अदाणी का कोई न कोई नया कारोबार शुरू हो जाता है। सीएम ने कहा कि वह यूं ही प्रधानमंत्री से बार-बार सवाल करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान ने लगे हाथ सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) के मुद्दे पर भी केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा। मान ने कहा कि पंजाब और हरियाणा के बीच पानी का झगड़ा तो हल नहीं कर पा रहे हैं... ऊपर से प्रधानमंत्री कहते हैं कि वह यूक्रेन का युद्ध शांत करा देंगे।

सच बोलने के लिए जेल जाना पड़ा तो हम तैयार : मान
नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के एक वीडियो को गलत ढंग से पेश करने और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के पंजाब भाजपा अध्यक्ष अमन अरोड़ा को उनका नाम गैंगस्टरों से जोड़ने पर मानहानि का नोटिस भेजे जाने पर सीएम मान ने कहा कि अगर सच बोलने का नतीजा जेल जाना है तो वे इसके लिए तैयार हैं। सीएम ने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह को जेल जाना पड़ा तो वे भी जेल जाने के लिए तैयार हैं। विपक्ष जो मर्जी हत्थकंडे अपनाए, वे उसके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब लेकर आएंगे
सीएम मान ने दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा से सवाल करते हुए पूछा कि गुजरात के साबरमती जेल में कौन बैठा है। सीएम ने कहा कि भाजपा शासित राज्य की सेंट्रल जेल में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पनाह दी गई है। पंजाब के कानून-व्यवस्था को आज सबसे बड़ा खतरा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से है। वह पंजाब में कानून-व्यवस्था किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं देंगे, वह कानून के तहत लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब लेकर आएंगे।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article